Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला में आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल गया
    • 7 हजार रुपए के लिए भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, इलाके में मची सनसनी
    • Amarnath Yatra 2026 ; महज 12 दिनों में 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, तोड़े पिछले रिकॉर्ड
    • राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक बार फिर टली सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
    • बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष: एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने घर में घुसकर बोला धावा, बाइक तोड़ी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»यीशु के नाम पर यह कैसा इलाज? मानसिक रूप से बीमार लड़की पर डाला गया गर्म तेल, इलाज की जगह मौत हो गई
    छत्तीसगढ़

    यीशु के नाम पर यह कैसा इलाज? मानसिक रूप से बीमार लड़की पर डाला गया गर्म तेल, इलाज की जगह मौत हो गई

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    यीशु
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ 18 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत के मामले में एक धर्मांतरण कर चुकी महिला, ईश्वरी साहू को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि महिला ने यीशु के नाम पर युवती का अमानवीय तरीके से इलाज करने की कोशिश की, जिसमें उसने युवती के शरीर पर गर्म तेल और पानी डाला और यहां तक कि उसकी छाती पर चढ़ गई।

    पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा
    शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की छाती की हड्डी टूटने और अत्यधिक रक्तस्राव को कार्डियक अरेस्ट और मौत का संभावित कारण बताया गया है। मृतका की पहचान रायपुर निवासी योगिता सोनवानी के रूप में हुई है, जो अपनी मां सुनीता के साथ महासमुंद में रह रही थी। योगिता पिछले कुछ वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रही थी और उसका इलाज जारी था।

    ‘चमत्कारिक उपचार’ के नाम पर अमानवीयता
    इस दौरान किसी ने सुनीता को जानकारी दी कि गरियाबंद के सुरसाबांधा गांव में रहने वाली ईश्वरी साहू ‘धार्मिक चमत्कारों’ से मानसिक बीमारियों का इलाज करती है। इसके बाद सुनीता अपनी बेटी को लेकर ईश्वरी के पास पहुंची। बीते तीन महीनों से मां-बेटी उसी के घर पर रह रही थीं। सुनीता का आरोप है कि ईश्वरी ने उनकी बेटी का इलाज ईसाई धार्मिक तरीकों से करने का दावा किया। इलाज के नाम पर ईश्वरी उसे बाइबिल पढ़ने को मजबूर करती थी और उसके शरीर पर गर्म पानी व तेल डालती थी।

    अमानवीयता की हदें पार
    पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती पर न सिर्फ अमानवीय प्रयोग किए गए, बल्कि उसके साथ लगातार शारीरिक प्रताड़ना भी की जाती रही। ऐसा माना जा रहा है कि जब ईश्वरी साहू उसकी छाती पर चढ़ी, उसी समय उसकी छाती की हड्डी टूट गई और अंदरूनी रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई।

    पुलिस जांच जारी
    फिलहाल पुलिस आरोपी ईश्वरी साहू से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने इसी तरह और लोगों के साथ भी ऐसा ‘उपचार’ किया है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और एक बार फिर अंधविश्वास और अमानवीय ‘चमत्कारी इलाज’ पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका,राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

    July 14, 2026

    विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

    July 14, 2026

    वीबी- जीरामजी के अंतर्गत सारंगढ़ में स्व-सहायता समूहों की अभिनव पहल, 30 हजार सीड बॉल का वितरण

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.