Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन में जब भारतीय वायुसेना के विमान गरजते हुए कर्तव्य पथ पर से गुजरे तो तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा पूरा कर्तव्यपथ
    राष्ट्रीय

    ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन में जब भारतीय वायुसेना के विमान गरजते हुए कर्तव्य पथ पर से गुजरे तो तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा पूरा कर्तव्यपथ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्तव्य पथ पर आज भारतीय वायुसेना का शौर्य का फॉर्मेशन भी देखना को मिला. पहलगाम में हुए आतंकी पर पलटवार करते हुए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. आज वायुसेना की उस वीरता का देश भी गवाह बना. भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन बनाकर देश को गर्व करने का मौका दिया.

    ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन में जब भारतीय वायुसेना के विमान गरजते हुए कर्तव्य पथ पर से गुजरे तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा कर्तव्यपथ गूंज उठा. सिंदूर फॉर्मेशन में 2 राफेल,, 2 सुखोई, 2 मिग 29 और एक जगुआर लड़ाकू विमान शामिल था. ग्रुप कैप्टन रघुवंशी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन बनाया गया.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व किया. जैसे ही तिरंगा फहराया गया, राष्ट्रगान की मधुर धुन गूंजी और स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गनों से 21 तोपों की सलामी दी गई, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया. इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों अतिथियों का सलामी मंच पर स्वागत किया. परंपरा के अनुसार, राष्ट्रपति और मुख्य अतिथियों को भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट ने कर्तव्य पथ तक पहुंचाया. पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का भी स्वागत किया.

    पाकिस्तान के आतंक को भारत का जवाब था ऑपरेशन सिंदूर

    22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने यह स्पष्ट फैसला कर लिया था कि वो पाकिस्तान के पाले-पोसे गए आतंकवाद के खिलाफ ‘निर्णायक कदम’ उठाएगा. इसी के तहत 6 और 7 मई की दरमियानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश की सेना, नौसेना और वायु सेना ने मिलकर सिर्फ 22 मिनट में पाकिस्तान के नौ आतंकवादी शिविरों को ‘सटीकता’ से निशाना बनाया.

    सेना प्रमुख और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बार-बार कहा है कि कहा ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है और दुश्मन के हर कदम पर हमने कड़ी नजर रखी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.