खानपान-सेहत

गर्मियों में पेट की दिक्कतों से राहत चाहिए? दही में मिलाकर खाएं ये चीज, तुरंत मिलेगा असर

गर्मियों में पेट की गड़बड़ियों से बचना है तो दही के साथ इस मसाले का करें सेवन, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त।

गर्मियों के मौसम में पेट की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है, क्योंकि इस दौरान अपच, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। अगर आप अपनी गट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो एक आसान और असरदार घरेलू उपाय जरूर आजमाएं। दही में मौजूद प्रॉबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, और अगर इसे खास मसाले के साथ मिलाकर खाया जाए, तो इसका असर दोगुना हो सकता है। आइए जानें इस दादी-नानी के नुस्खे के बारे में।

दही और भुना जीरा – पेट के लिए रामबाण
सबसे पहले एक कटोरी ताजा दही लें। अब थोड़ा सा जीरा तवे पर भूनें और उसे पीस लें। इस पिसे हुए भुने जीरे को दही में मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण का नियमित सेवन आपकी गट हेल्थ को सुधार सकता है और पेट से जुड़ी कई परेशानियों से राहत दिला सकता है।

इन समस्याओं में मिलेगा आराम
अगर आपको सीने में जलन या पेट में भारीपन महसूस होता है, तो दही-जीरा का सेवन फायदेमंद रहेगा। यह मिश्रण न सिर्फ पाचन सुधारता है बल्कि पेट दर्द, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत देता है। साथ ही, इसे आंखों की रोशनी के लिए भी लाभकारी माना गया है।

खास बातों का रखें ध्यान
इस नुस्खे को अपनाने के साथ-साथ अपनी डाइट में भी संतुलन जरूरी है। गर्मियों में तला-भुना या बाहर का अनहेल्दी खाना खाने से बचें, क्योंकि यह गट हेल्थ को बिगाड़ सकता है। हल्का और ताजा खाना खाएं, ताकि पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम कर सके।

डिस्क्लेमर: यहां दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी इस जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Back to top button