Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल
    • प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक
    • महिला किसान रैबाली कश्यप ने एकीकृत कृषि अपनाकर रची सफलता की नई इबारत
    • रात को घूमते हैं खुंखार तेंदुए, CCTV की फुटेज ने उड़ाए सबके होश
    • ​”पहला सुख निरोगी काया — मानसून के आनंद के साथ सेहत की देखभाल भी है ज़रूरी”
    • ग्रेटर कैलाश मंदिर से चांदी का सांप चुराने वाला गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व
    • Breaking News – सऊदी अरब की सोफा फैक्ट्री में भीषण आग से जिंदा जलकर मरे 16 बांग्लादेशी नागरिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब
    खेल

    भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आसन सिटी – भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ कोरिया मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में चीन की हान कियान शी को हराकर अपने करियर का पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता। पहला गेम हारने के बाद, अश्मिता ने शानदार वापसी की और चौथी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी को 53 मिनट में 14-21, 21-14, 21-14 से हराया। पहले गेम में 9-5 की बढ़त गंवाने के बाद, उन्होंने अगले दो गेम में बेहतर सटीकता के साथ खेल पर नियंत्रण बनाया और खिताब अपने नाम किया।

    दुनिया की 50वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी अश्मिता का इस साल का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जून में मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचना था, जहां वह साउथ कोरिया की पार्क गा यून से हार गई थीं। सेमीफाइनल मुकाबले में अश्मिता ने अपने ही देश की खिलाड़ी रक्षिता रामराज को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था।

    गुवाहाटी की रहने वाली 26 वर्षीय खिलाड़ी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने पहले क्वालीफायर में रिरीना हिरामोतो और फिर किम मिन जी को सीधे गेम में हराया, और क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त हिना अकेची को 20-22, 21-15, 21-19 से मात दी। अश्मिता इस साल सुपर 300 खिताब जीतने वाली देविका सिहाग और तन्वी शर्मा के बाद तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

    कोरिया मास्टर्स फाइनल में जीत के साथ वह इस साल सिंगल्स बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाली चौथी भारतीय महिला बनी हैं; उनसे पहले तन्वी ने ताइपे ओपन, पीवी सिंधु ने जापान ओपन और देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स का खिताब जीता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पैर की अंगुली में चोट, साई सुदर्शन सीरीज से बाहर

    August 9, 2026

    वर्ल्ड कप में भाग लेंगे 4 भारतीय ग्रैंडमास्टर, होगी बड़े दिग्गजों से टक्कर

    August 7, 2026

    राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.