Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»LSG के खिलाफ कर सकते हैं केएल राहुल बड़ा कारनामा, डेविड वॉर्नर और कोहली का ये रिकॉर्ड रहेगा निशाने पर
    खेल

    LSG के खिलाफ कर सकते हैं केएल राहुल बड़ा कारनामा, डेविड वॉर्नर और कोहली का ये रिकॉर्ड रहेगा निशाने पर

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली कैपिटल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के पास अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आगामी मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। आईपीएल 2025 के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा, और इस मैच में केएल राहुल आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के करीब हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए सिर्फ 51 रन दूर हैं और इस तरह डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ सकते हैं।

    केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
    केएल राहुल आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन पूरा करने से महज 51 रन दूर हैं। अब तक 129 पारियों में उन्होंने 4949 रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड को अभी तक डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने 135 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे। वहीं, विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं और उन्होंने 157 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

    आईपीएल 2025 में केएल राहुल का शानदार प्रदर्शन
    आईपीएल 2025 में केएल राहुल का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। उन्होंने 6 मैचों में 53.20 की औसत से 266 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 158.33 का रहा है। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं। वह इस सीजन में दिल्ली के टॉप रन स्कोरर हैं और आगामी मैचों में अपनी फॉर्म को बनाए रखना चाहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम वर्तमान में पॉइंट्स टेबल में 7 मैचों में 5 जीत और 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।

    केएल राहुल का आईपीएल करियर
    केएल राहुल ने 2013 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 2014 और 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला, और 2016 में वह फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में लौटे। 2018 में, पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीदा और वह 2021 तक PBKS का हिस्सा रहे। आईपीएल 2022 की मेगा-नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और तीन सीज़न तक उनकी कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। अब, आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.