खेल

IPL प्लेऑफ की दौड़ में MI और DC के बीच तीव्र मुकाबला, जानिए कौन करेगा क्वालीफाई?

IPL 2025 में तीन टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। RCB, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।

IPL 2025 का लीग स्टेज अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की दौड़ में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ी टक्कर जारी है। दोनों टीमों को न केवल अपने बचे हुए मैच जीतने होंगे, बल्कि दूसरे टीमों के नतीजों पर भी नजर बनाए रखनी होगी। आइए जानते हैं दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण।

प्लेऑफ का समीकरण:
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में कुल 61 मैच पूरे हो चुके हैं और 4 में से 3 टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आरसीबी, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेऑफ जगह पक्की कर ली है। अब प्लेऑफ के आखिरी स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। मुंबई इंडियंस ने 12 मैचों में 7 जीत के साथ 14 पॉइंट्स जुटाए हैं और वे चौथे स्थान पर हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है।

मुंबई और दिल्ली के दोनों के पास 2-2 मैच बचे हैं। 21 मई को ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी, वहीं मुंबई अपना आखिरी लीग मैच 26 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। अगले एक हफ्ते में खेले जाने वाले इन 3 मैचों के नतीजों पर दोनों टीमों की प्लेऑफ में जगह का फैसला निर्भर करेगा।

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
अगर मुंबई इंडियंस अपने बाकी दोनों मैच जीत जाती है तो वह सीधे प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी और दिल्ली की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। वहीं, यदि दिल्ली कैपिटल्स अपने दोनों बचे हुए मैच जीतती है तो वह प्लेऑफ में सीधे जगह बना लेगी और मुंबई इंडियंस बाहर हो जाएगी।

अगर दिल्ली, मुंबई को हरा देती है लेकिन पंजाब किंग्स से हार जाती है, और मुंबई पंजाब किंग्स को हराती है, तो पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बना लेगी। यानी दोनों टीमों की किस्मत पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबलों पर भी निर्भर करेगी।

प्लेऑफ का रोमांच जारी:
लीग स्टेज के आखिरी कुछ मैच अब प्लेऑफ की तस्वीर तय करेंगे। मुंबई और दिल्ली दोनों के पास मौके हैं, लेकिन हर मैच का नतीजा समीकरण बदल सकता है। पंजाब किंग्स के खिलाफ दोनों टीमों के प्रदर्शन का भी असर होगा। ऐसे में IPL 2025 का ये अंतिम हफ्ता फैंस के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button