Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 पॉइंट टूटा, जानिए कहां आई सबसे अधिक बिकवाली
    • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के मृत छात्र के माता-पिता से की बात, न्याय की लड़ाई में मदद का दिया भरोसा
    • SIR विवाद पर भड़के AAP नेता सौरभ भारद्वाज, कहा-CEC ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का केस हो और तुरंत जेल भेजा जाए
    • यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा : AC बस में लगी आग, 9 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत…
    • फर्जी सरकारी अधिकारी का खुलासा: खुद को गृह विभाग का अंडर सेक्रेटरी बताकर जमाता था धौंस, गिरफ्तार…
    • निसान ने यूरोप के लिए पेश की छोटी इलेक्ट्रिक कार Pixo, Gemini AI से लैस, जानें रेंज और फीचर्स, छोटे Size में बड़ा धमाका…
    • संशोधित ईपीएफ सीमा और सामाजिक सुरक्षा तंत्र का निर्माण, कदम-दर-कदम आगे बढ़ते हुए
    • सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा : AC बस में लगी आग, 9 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत…
    BREKING NEWS

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा : AC बस में लगी आग, 9 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जेवर थाना क्षेत्र में दयानतपुर गांव के पास चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जान बचाने के लिए कई यात्रियों ने बस से छलांग लगा दी। बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे। नोएडा पुलिस के मुताबिक, हादसे में अब तक 9 यात्रियों की मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

    देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी बस

    हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र में हुआ। बस ग्रेटर नोएडा की तरफ से आगरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग का पता चलते ही चालक ने बस को किनारे रोक दिया था। इसके बाद कई यात्री बाहर निकल गए, जबकि कुछ यात्रियों ने जान बचाने के लिए बस से छलांग लगा दी।

    40 से 50 यात्री बस में थे सवार, 9 की मौत

    आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदना शुरू कर दिया। हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। घटना यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे जेवर थाना क्षेत्र में हुई। आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद बस को पूरी तरह ठंडा करने के लिए कूलडाउन की प्रक्रिया जारी रही।

    रेस्क्यू के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

    फायर विभाग की टीम के मुताबिक, रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बस के अंदर फंसे लोगों की स्थिति क्या है और हादसे की चपेट में कुल कितने लोग आए हैं। पुलिस मौके पर मौजूद यात्रियों से भी जानकारी जुटा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस नंबर BR32 PA8647 दिल्ली से महोबा जा रही थी। इस ट्रैवलर की ज्यादा सर्विस यूपी और एमपी के लिए है। हालांकि, बस में आग किस वजह से लगी, इसका सही कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

    ग्रेटर नोएडा बस हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि घायलों को उचित मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मृतकों के परिजनों से भी बात की और हर संभव मदद देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग लगने की वजह और हादसे से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    BREAKING: मौत बनकर आया ट्रक! कार को मारी ऐसी टक्कर, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत…

    September 24, 2026

    चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी

    September 22, 2026

    ‘बैंक के अंदर से चल रहा था जाली नोटों का खेल…’ सहारनपुर PNB कांड पर NIA ने दबोचे 2 मास्टरमाइंड

    September 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.