Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रतिशोध की आग में जल रहे परिवार ने कानून को ताख पर रखकर जेल से बाहर हुए रेप आरोपी की हत्या को दिया अंजाम
    • क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin $77700 के पार
    • ऐसा क्यों किया गया ?दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे से शादी की और विदा कराकर अपने घर ले गई, खूब रोया दूल्हा…
    • भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि,उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सौंपा चेक…
    • संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा – शनिवार को समाप्त बजट सत्र ऐतिहासिक रहा…
    • भारत से 2026 की हज यात्रा शनिवार से हो रही शुरू…
    • रूस पर अमेरिकी नीति में यू-टर्न ! ट्रंप ने अचानक रूसी तेल पर बढ़ा दी छूट
    • सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाया 2% DA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाया 2% DA
    राष्ट्रीय

    सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाया 2% DA

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जिस पल का लंबे समय से सरकारी कर्मचारी इंतजार कर रहे थे, वो पल आज आ गया है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% बढ़ोतरी को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. इससे पहले अक्टूबर में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से लागू हुआ था. बाद में इसका एरियर भी दिया गया था, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों को फायदा मिला था.

    केंद्र सरकार समय-समय पर अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) बढ़ाती रहती है. आपको बता दें कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाती है.

    अब कितनी मिलेगी सैलरी?

    मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है. अभी 58% डीए के हिसाब से उसे हर महीने 29,000 रुपये डीए मिल रहा है. अगर इसमें 2% की बढ़ोतरी होती है, तो डीए 60% हो जाएगा और उसे 30,000 रुपये मिलने लगेंगे. यानी हर महीने 1,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी, साथ ही जनवरी से एरियर का भी फायदा मिलेगा.

    यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कर्मचारी संगठनों की ओर से प्रस्तावित 8वें वेतन आयोग में वेतन स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की मांग की गई. नेशनल काउंसिल–जॉइंट कंसल्टेटिव मैकेनिज्म (NC-JCM) ने अपने प्रस्ताव में 3.83 का फिटमेंट फैक्टर मांगा है, जिससे न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर करीब 69,000 रुपये तक हो सकती है. सरकार के इस फैसले से करीब 1.19 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा.

    सॉवरेन मेरिटाइम फंड को भी मंजूरी

    कैबिनेट ने प्रस्ताव में ‘परिवार’ की परिभाषा को बढ़ाकर आश्रित माता-पिता को भी शामिल करने की बात कही गई है. साथ ही वेतन में ज्यादा अंतर पर लीमिट तय करने, ज्यादा इंक्रीमेंट देने और महंगाई से जुड़े भत्तों को बढ़ाने का सुझाव दिया गया है. कैबिनेट ने 13,000 करोड़ रुपये के फंड के साथ एक सॉवरेन मेरिटाइम फंड (Sovereign Maritime Fund) को भी मंजूरी दी है. इसका मकसद भारतीय जहाजों के लिए सस्ता और स्थिर बीमा कवर उपलब्ध कराना है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को 2028 तक बढ़ा दिया गया है और इसके लिए 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट भी मंजूर किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा – शनिवार को समाप्त बजट सत्र ऐतिहासिक रहा…

    April 18, 2026

    भारत से 2026 की हज यात्रा शनिवार से हो रही शुरू…

    April 18, 2026

    कैबिनेट बैठक में बोले PM मोदी, ‘विपक्ष ने बड़ी गलती की, अब अंजाम भुगतना होगा’, महिला आरक्षण पर दिया नया टास्क

    April 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.