Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मोकामा के विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद…
    BREKING NEWS

    मोकामा के विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोकामा के विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. अब अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर आयेंगे. संभावना जताई जा रही है कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब कागजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और शुक्रवार या फिर शनिवार तक जेल से बाहर आ सकते हैं. दुलारचंद हत्याकांड को लेकर अनंत सिंह बेऊर जेल में बंद थे. लेकिन अब उन्हें जमानत मिल गई है, जिसके बाद उनके समर्थकों के बीच खुशी है.

    नवंबर 2025 में हुई थी गिरफ्तारी

    अनंत सिंह की गिरफ्तारी दुलारचंद हत्याकांड मामले में नवंबर 2025 में हुई थी. अब लगभग चार महीने के बाद वह जेल से बाहर आने वाले हैं. इससे पहले अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव को लेकर वोट डालने के लिए 16 मार्च को जेल से बाहर आए थे. लेकिन वोट करने के बाद वे वापस बेऊर जेल चले गए थे.

    चुनाव नहीं लड़ने का किया था ऐलान

    16 मार्च को जब अनंत सिंह विधानसभा वोट डालने के लिए आए थे, इस दौरान उन्होंने अब चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था. पुलिस की सुरक्षा घेरे में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी राजनीतिक विरासत को अब उनके बच्चे संभालेंगे. उनके इस बयान के बाद ही बिहार की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई थी. ऐसे में अब वे जेल से बाहर आ रहे हैं, तो उनकी क्या कुछ गतिविधियां होंगी, यह देखना दिलचस्प होगा.

    RJD की वीणा देवी को पीछे छोड़ बने थे विधायक

    अनंत सिंह पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत हासिल किए थे. उन्होंने आरजेडी की उम्मीदवार वीणा देवी को 28,206 वोटों के अंतर से हराया था. उन्हें कुल 91,416 वोट मिले थे, जबकि वीणा देवी को 63,210 वोट मिले थे. उस समय भी अनंत सिंह जेल में थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने चुनाव जीतकर राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…

    August 23, 2026

    21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान

    August 22, 2026

    मध्य प्रदेश:तमस नदी उफान पर, त्योंथर के 300 से ज्यादा गांव प्रभावित; कलेक्टर-एसपी ने मोटरबोट से संभाला मोर्चा…

    August 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.