मुख्य बिंदु:
- बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़।
- मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान, सर्च ऑपरेशन जारी।
- संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर नक्सलियों को जंगल में घेरा।
बीजापुर (Bijapur Naxal Encounter): छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह थाना गंगालूर क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह अभियान सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ अब भी जारी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है। सुरक्षाबलों के लगातार अभियानों के चलते नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

