सुकमा (Sukma Naxal Surrender)। छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जहां 26 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें पीएलजीए बटालियन नंबर 1 और जगरगुंडा एरिया कमेटी की आधा दर्जन महिला नक्सली भी शामिल हैं।
ये सभी कई नक्सली घटनाओं में संलिप्त थे। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण और एएसपी नक्सल उमेश गुप्ता के सामने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर और बाहरी नक्सलियों के भेदभावपूर्ण रवैये से तंग आकर यह कदम उठाया।

