नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन जारी है। अबूझमाड़ के जाटलूर क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है, जहां जवानों ने माओवादियों के एक बड़े समूह को घेर लिया है। सुबह से जारी गोलीबारी में 15 से अधिक माओवादियों के मारे जाने की सूचना है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मुठभेड़ की यह शुरुआती जानकारी है, लेकिन इसे सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि माओवादियों के माड़ डिवीजन के शीर्ष कैडर की मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन में डीआरजी नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव पुलिस की संयुक्त टीम शामिल है। मुठभेड़ बुधवार सुबह से लगातार जारी है।

