Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री
    • स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
    • दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित
    • बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 
    • जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी
    • ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना
    • कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित
    छत्तीसगढ़

    दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    6 दूल्हे की बारात एक साथ बैंडबाजे के साथ धूमधाम से निकलेगी

    राजपूत समाज को फिजूलखर्ची एवं बाहरी आडंबर से बचाने महासभा द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजित किया जाता है।

    रायपुर | राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह पंजीयन क्रमांक 1282 के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग द्वारा दिनांक 6 जुलाई 2026 दिन सोमवार को स्थान – महाराणा प्रताप, मंगल भवन, शंकर नगर दुर्ग में समाज को फिजूलखर्ची एवं बाहरी आडंबर से बचाने सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव एवं मीडिया प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 6 जोड़े का विवाह संपन्न होगा । महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष ठा. बजरंग सिंह बैस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे । कार्यक्रम प्रात: 7:30 बजे मंडपाछादन, सुबह 11:00 बजे मातृकापूजन, दोपहर 1:00 बजे बारात का स्वागत एवं संध्या 5:00 बजे पानीग्रहण (दीवा लग्न में) विदाई का रस्म किया जाएगा। एक साथ 6 दूल्हे की बारात धूमधाम से बैंडबाजे के साथ निकलेगी।

    सामूहिक विवाह 6 जोड़े जिनमें पहला नाम चि. आलोक सिंह संग सौ.का. दीपाली राजपूत, द्वितीय जोड़े का नाम चि रितेश सिंह संग सौ.का. स्वाती राजपूत, तीसरे जोड़े का नाम चि. शिवराज सिंह संग सौ.का. कामिनी राजपूत, चौथे जोड़े का नाम चि. सोपान सिंह संग सौ.का. माही राजपूत, पांचवें जोड़े चि.योगेश सिंह संग सौ.का. अलका राजपूत तथा अंतिम छठवें जोड़े का नाम चि. विकास सिंह संग सौ.का. कल्पना ठाकुर होंगे ।

    महासभा के अध्यक्ष ठा. बजरंग सिंह जी ने कहा कि समाज के सभी वर्ग को समानता, चाहे वह समाज का उच्च वर्ग हो या निर्धन वर्ग सभी को सामूहिक विवाह में विवाह करने के उद्देश्य से समाज को बाहरी आडंबर एवं फिजुल खर्चे से बचाने जिससे सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे है, जिसका अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 6 जोड़ों के रिश्तेदार एवं समाज के पदाधिकारी तथा सामाजिक जनो हेतु 1000 लोगों के लिए भोजन व्यवस्था, रुकने की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था की गई है । सामूहिक विवाह प्रभारी एवम महासभा के केंद्रीय सहसचिव सत्येन्द्र राजपूत ने बताया कि सामूहिक विवाह का आयोजन 1998 से प्रारंभ किया गया है, जिसमे अब तक 300 जोड़ों का विवाह सफलतापूर्वक किया जा चुका है। आगे भी बेहतरीन व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव है। परिणय बंधन के पावन अवसर पर साक्षी बनने एवं शुभ आशीष प्रदान करने कार्यक्रम को सफल बनाने उपस्थित होने अपील करने वालों में प्रमुख रूप से केंद्रीय अध्यक्ष ठा. बजरंग सिंह बैस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पंकज कुमार भुवाल उपाध्यक्ष, नीरज सिंह क्षत्रिय कोषाध्यक्ष, अशोक ठाकुर महासचिव, सह सचिव एवं सामूहिक विवाह प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत, घनश्याम सिंह चौहान उप सचिव, अजय सिंह संगठन सचिव, डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रचार सचिव, श्रीमती रश्मि राजपूत महिला अध्यक्ष, श्रीमती मधुबाला सिंह महिला सचिव, अनुराग सिंह युवा अध्यक्ष, महेंद्र सिंह युवा सचिव तथा उप समिति दुर्ग के अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, सचिव दीपक सिंह, महिला अध्यक्ष श्रीमती बिंदु भुवाल तथा दुर्ग जोन के सभी उप समिति के पदाधिकारियों, युवा मंडल एवं महिला मंडल के पदाधिकारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यक्रम में उपस्थित होने आह्वान किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी

    July 2, 2026

    कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी

    July 2, 2026

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, 181 लाख की सड़क ने विकास को दी रफ्तार

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.