Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रतिशोध की आग में जल रहे परिवार ने कानून को ताख पर रखकर जेल से बाहर हुए रेप आरोपी की हत्या को दिया अंजाम
    • क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin $77700 के पार
    • ऐसा क्यों किया गया ?दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे से शादी की और विदा कराकर अपने घर ले गई, खूब रोया दूल्हा…
    • भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि,उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सौंपा चेक…
    • संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा – शनिवार को समाप्त बजट सत्र ऐतिहासिक रहा…
    • भारत से 2026 की हज यात्रा शनिवार से हो रही शुरू…
    • रूस पर अमेरिकी नीति में यू-टर्न ! ट्रंप ने अचानक रूसी तेल पर बढ़ा दी छूट
    • सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाया 2% DA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा – शनिवार को समाप्त बजट सत्र ऐतिहासिक रहा…
    राष्ट्रीय

    संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा – शनिवार को समाप्त बजट सत्र ऐतिहासिक रहा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली –  संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि शनिवार को समाप्त बजट सत्र ऐतिहासिक रहा है लेकिन इस सत्र में कांग्रेस तथा उसके सहयोगी दलों पर महिला विरोधी होने का जो दाग लगा है वह कभी मिटेगा नहीं और आक्राेशित देश कीै महिलाएं अपने अधिकार छीनने के लिए इन दलों को कभी माफ नहीं करेगी।

    श्री रिजिजू ने आज यहां संसद भवन परिसर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संसद के बजट सत्र की 16 अप्रैल से शुरु हुई तीन दिन की विस्तारित बैठक में नारी वंदन अधिनियम लाया गया लेकिन दो दिन चली चर्चा के बाद कांग्रेस तथा इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के महिला विरोधी होने के कारण इसे पारित नहीं किया जा सका। उन्होंने इस विधेयक का विरोध करने के लिए विपक्षी दलों पर तीखा हमला किया और कहा कि कांग्रेस के साथ ही जो भी राजनीतिक दल महिलाओं के अधिकार छीनने के लिए इस विधेयक के विरोध में खड़े हुए उन्हें देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी क्योंकि यह कांग्रेस तथा उसके सहयोगियों ने बहुत बड़ा पाप किया है।

    उन्होंने कहा कि बजट का आज अंतिम दिन था और पूरे बजट सत्र के 81 दिनों की अवधि में सदन की कुल 31 बैठकें हुई। जनवरी 28 से शुरु हुए इस सत्र के अंतिम दिन 18 अप्रैल तक इसकी उत्पादकता बहुत ऐतिहासिक रही है। संसद की समवेत बैठक के बाद बजट सत्र में केंद्रीय बजट पेश होने के साथ ही विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा की गई और वित्त विधेयक को पारित किया गया। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चला और दूसरा 9 मार्च को शुरु हुआ और दो अप्रैल तक चला। सत्र की विस्तारित तीन दिन की बैठक 16 अप्रैल से शुरु हुई और आज समाप्त हो गई।

    उन्होंने कहा कि इस सत्र के दौरान प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर पर संसद के दोनों सदनों में बयान दिये। उनका कहना था कि यह सत्र ऐतिहासिक रहा है। इस दौरान देश से वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने की संसद में घोषणा हुई है। उनका कहना था कि जम्मू कश्मीर में भी लगभग शांति है और पूर्वोत्तर में मणिपुर में आपसी कारणों से माहौल में कुछ गड़बडि़यों के अलावा पूरे देश में शांति का माहौल है और यह भारत सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत से 2026 की हज यात्रा शनिवार से हो रही शुरू…

    April 18, 2026

    सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाया 2% DA

    April 18, 2026

    कैबिनेट बैठक में बोले PM मोदी, ‘विपक्ष ने बड़ी गलती की, अब अंजाम भुगतना होगा’, महिला आरक्षण पर दिया नया टास्क

    April 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.