Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : श्री नितिन नवीन
    • धान खरीदी केन्द्रों में किसानों में उमंग एवं उत्साह, परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ हुई धान खरीदी की शुरूआत
    • हैवानियत, सो रही पत्नी और बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग ,बेटा बुरी तरह झुलसा
    • रिश्ते हुए शर्मसार! अवैध संबंध बनाने का डाला दबाव, मामा के खिलाफ मामला दर्ज
    • 84 की उम्र में भी हिमालय सा हौसला : पूर्व DIG एसपी चमोली को राष्ट्रपति ने दिया तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार
    • भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों
    • 7 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड में जीती सीरीज, पांचवें वनडे में गेंदबाजों ने दिलाई करिश्माई जीत
    • ‘रामायण’ का दुनियाभर में बजेगा डंका, 2027 में चीन समेत इन 4 देशों में होगी रिलीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»किताब पर सियासी घमासान: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का 16 नवंबर को दिल्ली में होगा विमोचन…
    मुख्य समाचार

    किताब पर सियासी घमासान: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का 16 नवंबर को दिल्ली में होगा विमोचन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में 16 नवंबर को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का विमोचन होगा। राजधानी के ITC होटल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गांधी परिवार के सदस्यों के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। किताब के विमोचन को लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चा तेज है।

    कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर गांधी परिवार केंद्र में रहने वाला है। इस बार वजह कोई चुनावी रैली या राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि सोनिया गांधी की नई किताब है। 16 नवंबर को दिल्ली के ITC होटल में उनकी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का औपचारिक विमोचन किया जाएगा। इस आयोजन में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के एक मंच पर जुटने की तैयारी है।

    बड़े राजनेता रहेंगे मौजूद

    कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा दूसरे राजनीतिक दलों के प्रमुख चेहरों को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में यह आयोजन सिर्फ एक पुस्तक विमोचन तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा बनी हुई है।

    राजनीतिक गलियारों की भी रहेगी नजर

    इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी इसे राजनीतिक रूप से भी अहम बना रही है। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ सोनिया गांधी की मौजूदगी पर भी सबकी नजर रहेगी। विपक्षी खेमे के नेताओं की भागीदारी इसे और दिलचस्प बना सकती है।

    कुल मिलाकर, 16 नवंबर को दिल्ली में होने वाला यह आयोजन सोनिया गांधी की किताब के विमोचन के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के जमावड़े का भी बड़ा अवसर होगा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन और सीट बटवारे को लेकर भी महत्वपूर्ण बैछक होनी है। ऐसे में किताब के विमोचन के सहारे राजनीतिक सांठगांठ भी साधने की तैयारी तेज है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    84 की उम्र में भी हिमालय सा हौसला : पूर्व DIG एसपी चमोली को राष्ट्रपति ने दिया तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार

    November 15, 2026

    राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश मामले में बड़ा एक्शन, पाकिस्तान कनेक्शन वाले दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

    November 15, 2026

    PM मोदी ने आदिवासी समाज के लिए 3000 करोड़ की 246 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- नक्सली हिंसा से सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

    November 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.