Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»आर प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने…
    खेल

    आर प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली – आर प्रगनानंद ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बनने की उपलब्धि हासिल की है। ग्रैंडमास्टर प्रगनानंद ने फाइनल में मौजूदा चैंपियन फैबियानो कारुआना के खिलाफ शानदार वापसी की। क्लासिकल गेम्स के बाद प्रगनानंद 3-9 से पीछे थे और उन्हें 6 अंकों की कमी पूरी करनी थी। सेंट लुइस में उन्होंने दोनों रैपिड गेम जीतकर स्कोर 11-9 किया और मुकाबले में वापसी की।
        
    कारुआना ने पहले ब्लिट्ज गेम में ड्रॉ के बाद दूसरे ब्लिट्ज गेम में जीत दर्ज करके स्कोर 12-12 कर दिया था। इसके बाद प्रगनानंद ने तीसरे ब्लिट्ज गेम में जीत हासिल कर फिर बढ़त बना ली। अंतिम मुकाबले में उन्हें केवल ड्रॉ की जरूरत थी। जीत की स्थिति में होने के बावजूद उन्होंने 3 बार एक जैसी स्थिति दोहराकर जरूरी ड्रॉ हासिल किया। 6 मुकाबलों में प्रगनानंद ने 3 जीत दर्ज कीं, 2 ड्रॉ खेले और 1 मैच गंवाया।

    ग्रैंड चेस टूर की जीत प्रगनानंद के 2026 अभियान की एक और बड़ी उपलब्धि है। साल की शुरुआत में 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इसके बाद उन्होंने नॉर्वे चेस का खिताब जीता, जहां उन्होंने मैग्नस कार्लसन को दो बार हराया। इसके बाद प्रगनानंद ने सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट जीता और सिनकफील्ड कप में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।

    प्रगनानंद ने ग्रैंड चेस टूर की जीत को अपने करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल बताया। उन्होंने कहा, कैंडिडेट्स जीतना अच्छा होता, लेकिन इस तरह का टूर्नामेंट जीतना भी बड़ी उपलब्धि है। ऐसे आयोजन में शीर्ष पर पहुंचने के लिए काफी जज्बा दिखाना पड़ता है और मैं खुश हूं कि मैंने अंत तक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि परंपरा और प्रतिष्ठा को देखते हुए विश्व चैंपियनशिप के बाद ग्रैंड चेस टूर उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण खिताबों में से एक है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत के खिलाफ वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, डेवोन कॉनवे मैच से बाहर

    November 3, 2026

    पांचवें टी20 में सात विकेट से जीता न्यूजीलैंड, भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

    November 1, 2026

    IND vs NZ 5th T20 Playing 11: आखिरी मैच जीतने के लिए इस ऑलराउंडर को मौका देंगे अय्यर, वैभव रहेंगे बेंच पर!

    October 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.