Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»दिल्ली दोहरे हत्याकांड में खुलासा: मात्र 43 हजार रुपये के लिए रेत दिया मां-बेटे का गला, शव की हालत देख पुलिस वालों की भी कांप गई रूह
    क्राइम

    दिल्ली दोहरे हत्याकांड में खुलासा: मात्र 43 हजार रुपये के लिए रेत दिया मां-बेटे का गला, शव की हालत देख पुलिस वालों की भी कांप गई रूह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में कपड़ा कारोबारी कुलदीप सेवानी की पत्नी और बेटे की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार यह पूरा हत्याकांड मात्र 43 हजार रुपये के लिए किया गया है। मामले में आरोपी नौकर मुकेश को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नौकर मुकेश ने कारोबारी की पत्नी रुचिका सेवानी से कुछ महीने पहले 43 हजार रुपये उधार लिए थे। साथ में उसने दो मोबाइल फोन भी लिए थे। पुलिस को ये पता नहीं है कि फोन उसने कैसे लिए। वह फोन चुराकर ले गया था या फिर रूचिका ने उसे दिए थे।

    छुट्टी मारने पर लगाई डांट तो ब्लेड से काटा मां-बेटे का गला

    दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुकेश चार दिन से उनके यहां ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। इस बात पर मालकिन रुचिका ने उसे काफी डांट दिया था और उसे कहा था कि वह उससे पैसे लेकर रहेगी। इस बात पर मुकेश इस कदर नाराज हो गया कि उसने मालकिन रुचिका की हत्या करने की ठान ली। इसके लिए उसने अमर कॉलोनी से आरी में लगने वाला धारदार ब्लेड ले लिया था। साजिश के तहत वह बुधवार शाम सात बजे मालकिन के घर पहुंचा।

    80 फीसदी काट दी थी गर्दन

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि जब वह घर में घुसा तो रुचिका ने उसे फिर डांट दिया था। इसके बाद उसने पहले मालकिन की हत्या की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उसने रूचिका की गर्दन करीब 80 फीसदी काट दी थी। गर्दन में सिर्फ हड्डी ही बिना कटी बची थी। वहीं उसके बेटे की गर्दन उसे करीब 50 फीसदी काट दी। कुलदीप की बेटी भी है जो जम्मू कश्मीर में पढ़ती है।

    घर में काफी देर रहा

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात के बाद वह पीड़ित परिवार के घर में काफी देर रहा। उसने बाथरूम में अपने हाथ-पैर और मुंह धोया। कपड़ों पर खून के धब्बे धोए। इसके बाद वह घर से निकल कर सीधे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गया था।

    फुटेज में कुछ ले जाता हुआ दिखाई दिया

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित परिवार ने आस-पास की सीसीटीवी फुटेज देखी तो आरोपी हाथ में कुछ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। शुरूआत में ये लगा कि वह घर से नकदी आदि कुछ लूटकर ले गया है। मगर जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो आरोपी के हाथ में रूमाल दिखाई दिया। ये रूमाल उसने हाथ में पकड़ रखा था।

    वारदात के बाद मोबाइल बंद कर लिया था

    प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस को आरोपी मुकेश का मोबाइल पुलिस ने बंद पाया। जबकि सीसीटीवी फुटेज में वह अंतिम बार घर में आते हुए और निकलते हुए दिखाई दिया था। पुलिस मुकेश की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह अमर कॉलोनी में दो भाइयों व पिता के साथ रहता है। पुलिस टीम अमर कॉलोनी पहुंची, तो पता चला कि मुकेश वहां से फरार है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी की जानकार जुटाई। पुलिस को पता चला कि आरोपी नई दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेन में बैठा है। उसकी ट्रेन का पता लगाकर संबंधित रेलवे स्टेशनों पर उसकी जीआरपी व आरपीएफ को उसकी लोकेशन बताई। इसके बाद आरोपी को आरपीएफ व जीआरपी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

    शवों को देखकर कुलदीप व पुलिसकर्मियों का दिल कांपा

    आरोपी नौकर ने जिस तरह से रुचिका व उसके बेटे की हत्या की है उस हिसाब से उसने कसाई को भी पीछे छोड़ दिया। ऐसा लगता है कि रुचिका ने उसका विरोध किया और घर में इधर-उधर भागी। मगर आरोपी ने आरी जैसे धारदार ब्लेड से रुचिका की गर्दन रेत दी। इसके बाद उसने कृष का गला काटा। शवों को देखकर कुलदीप व वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों का कलेजा कांप गया

    शवों तक नहीं पहुंच पाया कुलदीप

    पीड़ित परिवार के घर में चारों तरफ खून ही ही खून बिखरा हुआ था। पीडि़त परिवार से कुलदीप ही घर के अंदर घुस पाया, मगर वह भी शवों तक नहीं पहुंच पाया। आरोपी ने गर्दन इतनी बुरी तरह कांटी हुई कि पत्नी व बेटे का शव देखकर कुलदीप नीचे गिर पड़ा और बिलख-बिलख कर रोने लगा। पुलिस ने जैसे-जैसे कुलदीप को बाहर निकाला। इसके बाद कुलदीप के परिवार का कोई भी सदस्य अंदर नहीं घुस पाया।

    दिल्ली पुलिस की टीम लेने गई है

    दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत विहार ने बताया कि जांच में पता लगा कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और वह भागकर बिहार जाएगा। उन्होंने बताया कि एक पुलिस टीम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दूसरी ने आनंद विहार और तीसरी टीम ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की। बिहार की ज्यादातर ट्रेन यहीं ये चलती हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वह सीसीटीवी फुटेज में जाता हुई दिखाई दे गया। इसके बाद जीआरपी को सर्तक किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण

    August 4, 2026

    Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.