जॉब-एजुकेशन

RRB JE CBT 2 की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने RRB JE CBT 2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आज जूनियर इंजीनियर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट -2 (RRB JE CBT 2) की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। यह परीक्षा 22 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

इस भर्ती के दूसरे चरण के लिए कुल 20,792 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। रेलवे में जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरीटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट जैसे 7951 पदों पर भर्ती की जा रही है।

डायरेक्ट लिंक

एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
RRB JE CBT 2 के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले, यानी 18 अप्रैल 2025 को जारी किए जाएंगे।

वैकेंसी डिटेल:

  • कुल भर्ती: 7951 पद
    • जूनियर इंजीनियर (JE)
    • डिपो मटेरियल सुप्रीटेंडेंट (DMS)
    • केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट
    • केमिकल सुपरवाइजर (रिसर्च)
    • मेटलर्जिकल सुपरवाइजर (रिसर्च)

कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले, उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. होमपेज पर एक्टिव नोटिस बोर्ड पर क्लिक करें।
  3. अब सीबीटी-2 सिटी इंटीमेशन और ई-कोल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि भरें।
  5. सबमिट करने के बाद, स्लिप को डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया:
RRB JE 2025 भर्ती में दो चरणों की परीक्षा होगी—सीबीटी 1 और सीबीटी 2, जिसके बाद डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। केवल सीबीटी 2 पास करने वाले उम्मीदवार ही अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button