Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पुलिस के बड़े अधिकारियों ने लाल बालों वाले DSP को दी चेतावनी
    राष्ट्रीय

    पुलिस के बड़े अधिकारियों ने लाल बालों वाले DSP को दी चेतावनी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर: ओडिशा में एक डीएसपी में इन दिनों अपने बालों की वजह से चर्चा में हैं। अपने बालों की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। दरअसल ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में तैनात 49 वर्षीय डीएसपी रश्मि रंजन दास अपने चमकदार लाल रंग के बालों को लेकर पुलिस मुख्यालय के निशाने पर आ गए हैं। उन्हें अपने चमकीले बालों का रंग तुरंत बदलने का आदेश दिया गया है। उनकी वर्दी में लाल बालों वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो, जिससे मीम्स, मजाक और बहस का माहौल बन गया। वर्दी में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मीम्स, टिप्पणियों और बहस का दौर शुरू हो गया, जिसके चलते उच्च अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

    जानकारी के अनुसार, डीएसपी दास लंबे समय से इस हेयर कलर में नजर आ रहे थे, लेकिन बुधवार को उनकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गईं। इसके बाद गुरुवार को केंद्रीय रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सत्यजीत नाइक ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया। उन्होंने डीएसपी दास को तत्काल अपने बालों का रंग प्राकृतिक रूप में रखने का निर्देश देते हुए औपचारिक चेतावनी जारी की। आईजी नाइक ने कहा कि पुलिस बल का सदस्य होने के नाते वर्दी की गरिमा, अनुशासन का अंदाजा उसके पहनावे और रूप-रंग से लगाया जा सकता है। वहीं, यह भी कहा गया कि इस तरह की दिखावटी छवि वर्दी की साख और प्रभाव को कमजोर करती है।

    लोगों ने डीएसपी के पक्ष में उठाई आवाज
    हालांकि, जमीनी स्तर पर राय बंटी हुई नजर आई। जगतसिंहपुर के कई स्थानीय निवासियों ने डीएसपी दास के पक्ष में आवाज उठाई। स्थानीय लोगों ने कहा कि वह अपराधियों के लिए सख्त माने जाते हैं और उनकी कार्यकुशलता पर कभी सवाल नहीं उठा। लोगों का मानना है कि किसी अधिकारी की योग्यता और ईमानदारी का मूल्यांकन उसके काम से होना चाहिए, न कि उसके हेयर स्टाइल से।

    पहले भी दी थी सलाह
    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डीएसपी दास वर्तमान में मानवाधिकार संरक्षण प्रकोष्ठ से जुड़े हुए हैं। सहकर्मियों का कहना है कि उन्हें पहले भी अनौपचारिक रूप से बालों का रंग बदलने की सलाह दी गई थी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस मैनुअल में हेयर स्टाइल को लेकर कोई स्पष्ट नियम नहीं है, लेकिन सादगी और अनुशासन की अपेक्षा जरूर की जाती है। डीएसपी रश्मि रंजन दास ने इस पूरे विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय का संदेश साफ है कि खाकी वर्दी में अनुशासन और मर्यादा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं कृष्णा शेषाद्री?: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में खुद लिया साक्षात्कार

    August 30, 2026

    नरेश मीणा की जेल में तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर; ICU में भर्ती

    August 29, 2026

    नेपाल बाढ़ के बाद Infosys के CEO लक्ष गोपिसेट्टी से टूटा संपर्क, अब कंपनी का आया बयान

    August 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.