Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एकलव्य के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
    • IAS गोपीनाथन का पीएम मोदी पर तंज मेरा इस्तीफा कब मंजूर करेंगे? 2019 से लटकाए हैं
    • IG रैंक के IPS को तेलंगाना हाई कोर्ट की लताड़, कायर, डरपोक, जल राक्षस को HYDRAA चीफ पद से तुरंत हटाने का आदेश
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
    • विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा: धमतरी के दुगली में 30 जुलाई को बांटी जाएगी 54.36 लाख और कस्टम फार्मिंग के लिए 60 लाख रुपये की अग्रिम प्रोत्साहन राशि
    • मेकेदातु और कावेरी जल विवाद पर 3 अगस्त को डीके शिवकुमार और थलपति विजय करेंगे बेंगलुरु में मीटिंग
    • 52 साल में कभी नहीं दिखी ऐसी तबाही, असम बाढ़ में अब तक 68 मौत, 6 लाख से बेघर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सुन्दर की जगह सारांश जैन टीम में शामिल
    खेल

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सुन्दर की जगह सारांश जैन टीम में शामिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम से 3 खिलाड़ियों को बाहर किया गया है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ स्क्वॉड का हिस्सा थे। इसमें वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे और नितीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। मध्य प्रदेश के सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त को गॉल में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया

    शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन। श्रीलंका के खिलाफ टीम में जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को चुना जरूर गया है लेकिन उनके खेलने पर सस्पेंश बरकरार है। BCCI के सेंटर ऑफ एक्सिलेस्ट से क्लियरेंस मिलने के बाद ही ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट में खेल सकेंगे। श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम को 4 दिवसीय अभ्यास मैच भी खेला जाएगा, जो कोलंबो में 7 अगस्त से शुरू होगा।

    BCCI ने टीम ऐलान करते समय ये भी बताया कि सुंदर पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 में चुने जाने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मध्य प्रदेश के मिस्ट्री स्पिनर सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिल सकता है। सारांश ने 118 फर्ट्स क्लास विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 2 हजार से ज्यादा रन भी बनाए हैं। हाल ही में खेले गए श्रीलंका A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियन टेस्ट मुकाबले में उन्होंने 6 विकेट चटकाए थे। इस प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं के प्रभावित किया।

    WTC Points Table में हालत खराब

    भारतीय टीम इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशन साइकल में 9 मैच खेल चुकी है और 4 में जीत हासिल की है। शुभमन गिल एंड कंपनी 48.15 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। भारतीय टीम को श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और फिर अगले साल जनवरी-फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया के पास फाइनल में पहुंचने का अभी भी मौका है। बस उसे अपने बचे हुए मुकाबलो में अच्छा प्रदर्शन किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारतीय वेटलिफ्टर मुथुपंडी ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता सिल्वर

    July 27, 2026

    Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती

    July 26, 2026

    CWG 2026 में हाथ मिला सकेंगे भारत-पाकिस्तान के एथलीट, लेकिन तोहफे लेने पर लगा बैन

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.