Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पुलिस के हत्थे चढ़ी साइबर ठगी करने वाली बाप-बेटे की जोड़ी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर बेटा करता था कॉल, पिता ATM से निकालता था ठगी का पैसा
    क्राइम

    पुलिस के हत्थे चढ़ी साइबर ठगी करने वाली बाप-बेटे की जोड़ी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर बेटा करता था कॉल, पिता ATM से निकालता था ठगी का पैसा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    साइबर ठगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड के जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले बाप बेटे की जोड़ी समेत चार जालसाजों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के महतोडीह का रहने वाला शेख मुजाहिद हुसैन लोगों को कॉल करके साइबर ठगी की घटना को अंजाम देता था। उसका पिता शमशुद्दीन शेख ठगी के पैसों को अलग-अलग बैंक खातों के जरिए एटीएम से निकासी कर उन्हें खर्च करता था। सभी सदस्यों की गिरफ्तारी नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर बथानटाड़ जंगल से हुई है।

    इनके साथ दबोचा गया आरोपित सलाउद्दीन अंसारी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के अमराटांड़ का रहने वाला है। चौथा साथी इम्तियाज फैजी इसी थाना क्षेत्र के फोफनाद गांव का रहने वाला है। सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया। बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस में जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता ने यह जानकारी दी।

    फर्जी बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

    एसपी ने बताया कि यह गिरोह खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करता था। ये लोग डेबिट/क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर एप डाउनलोड करवाते थे और फिर मोबाइल को हैक कर अकाउंट से पैसे उड़ा लेते थे। ये मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और असम के लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

    एक जंगल में बैठकर कर रहे थे ठगी

    उन्होंने बताया कि आरोपित मोहनपुर गांव के पास एक जंगल में बैठकर ठगी कर रहे थे। आरोपितों के पास से 13 मोबाइल, 28 सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, दो पासबुक, एक चेकबुक, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड व एक वोटर आइडी बरामद किया गया। ये शातिर लोगों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट व डेबिट कार्ड में केवाईसी अपडेट कराने की बात कहकर काल करते थे। झांसे में लेने के बाद सारी डिटेल्स ले लेते थे। इन शातिरों के निशाने पर इन दिनों बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश व असम के लोग थे। पुलिस शातिरों के मोबाइल डिटेल्स भी खंगालने में जुटी है।

    महतोडीह गांव में पहली बार हुआ साइबर अपराध में गिरफ्तारी

    जानकारी के अनुसार, महतोडीह गांव से यह पहली बार है जब किसी व्यक्ति को साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गांव के लोग भी इस गिरफ्तारी से चकित हैं। आरोपियों के खिलाफ BMS की धारा 111 के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें संगठित गिरोह बनाकर साइबर अपराध करने का आरोप शामिल है। यह धारा कम से कम 10 साल की सजा का प्रावधान रखती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…

    August 1, 2026

    होटल में पति के साथ गई थी महिला…परिचित ने नशीला पदार्थ पिलाकर की दरिंदगी, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो किए वायरल

    August 1, 2026

    पहले पत्नी और 2 मासूमों को गोलियों से भूना, फिर खुद को उड़ा लिया; एक झटके में उजड़ गया पूरा परिवार

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.