Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल 09 मई 2025: इन राशियों के लिए धन और करियर में होगी अपार सफलता, जानें आज का भविष्यफल
    राशिफल

    आज का राशिफल 09 मई 2025: इन राशियों के लिए धन और करियर में होगी अपार सफलता, जानें आज का भविष्यफल

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    राशियों
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    09 मई 2025 का राशिफल: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि दोपहर 2:57 बजे तक रहेगी और रात 2:58 बजे तक वज्र योग रहेगा। आज रात 12:09 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आज परशुराम द्वादशी और रुक्मणी द्वादशी का पर्व भी मनाया जाएगा। साथ ही आज प्रदोष व्रत रखा जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 09 मई 2025 के दिन का प्रभाव आपकी राशि पर, और किन उपायों से आप इस दिन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानें आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन से होंगे।

    मेष राशि
    आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। छात्रों के लिए यह दिन बेहतरीन रहेगा, खासकर कॉम्पिटिटिव एग्जाम से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मीडिया से जुड़ा काम करने वालों के लिए यह समय सराहना का रहेगा। आपके माता-पिता भी आपकी सफलता में सहायक होंगे। आमदनी में वृद्धि की संभावना है।
    शुभ रंग– मैरून
    शुभ अंक– 5

    वृष राशि
    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मन को शांत रखकर काम करें, इससे आपके कार्य सुगमता से पूरे होंगे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लें। किसी पुरानी बात को लेकर उलझन हो सकती है। परिवार के साथ बाहर जाना अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा।
    शुभ रंग– बैंगनी
    शुभ अंक– 3

    मिथुन राशि
    आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ कामों में ज्यादा समय लगेगा, लेकिन मेहनत से सब ठीक हो जाएगा। ऑफिस में सहयोग मिलेगा, खासकर स्पोर्ट्स से जुड़ा काम करने वालों के लिए यह दिन शानदार रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में और मेहनत की जरूरत है। लवमेट के साथ दिन अच्छा रहेगा।
    शुभ रंग– पिच
    शुभ अंक– 1

    कर्क राशि
    आज का दिन शानदार रहेगा। आपको किसी व्यक्ति से अच्छा लाभ मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिए फायदेमंद होगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। किसी पुराने धन लाभ का अवसर मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी कंपनी से जॉब मिल सकती है। महिलाएं घरेलू उद्योग शुरू करने का विचार कर सकती हैं।
    शुभ रंग– भूरा
    शुभ अंक– 9

    सिंह राशि
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को बड़ा धन लाभ हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियाँ आएंगी।
    शुभ रंग– मैजेंटा
    शुभ अंक– 7

    कन्या राशि
    आज का दिन उत्तम रहेगा। आपकी योजनाओं को सबका समर्थन मिलेगा। ऑफिस में सीनियर आपकी मेहनत को सराहेंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा और माता-पिता से गिफ्ट मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र के छात्रों को सफलता मिलेगी। ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए लाभकारी दिन रहेगा।
    शुभ रंग– हरा
    शुभ अंक– 9

    तुला राशि
    आज का दिन शुभ रहेगा। बच्चे खुशखबरी देंगे जिससे घर में खुशियाँ फैलेंगी। मेहनत का फल मिलेगा और रचनात्मक काम में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा और आप नए कदम उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाएंगे।
    शुभ रंग– गुलाबी
    शुभ अंक– 6

    वृश्चिक राशि
    आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। कॉलेज के छात्र नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। बड़ों का सहयोग करियर को आगे बढ़ाएगा। सरकारी काम पूरे होंगे और जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
    शुभ रंग– हरा
    शुभ अंक– 8

    धनु राशि
    आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है और काम अधिक होने के कारण घूमने का प्लान रद्द होगा। आप धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले लेंगे।
    शुभ रंग– लाल
    शुभ अंक– 2

    मकर राशि
    आज आप खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। छात्रों को शिक्षकों से मदद मिलेगी। आपको नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। एक मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। लवमेट एक-दूसरे को उपहार देंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि होगी।
    शुभ रंग– पीला
    शुभ अंक– 3

    कुंभ राशि
    आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियाँ निभाने में सफलता मिलेगी। काम के सहयोग से आप अपनी प्लानिंग सफल करेंगे। व्यक्तित्व को निखारने का यह दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस के रुके काम आसानी से निपटेंगे। बॉस से पूरा सहयोग मिलेगा।
    शुभ रंग– नारंगी
    शुभ अंक– 4

    मीन राशि
    आज का दिन मिश्रित रहेगा। रिश्तेदारों के आगमन से घर का माहौल बदल सकता है। किसी से वाद-विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें। इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। नवविवाहितों के बीच हल्की नोकझोंक हो सकती है।
    शुभ रंग– सफेद
    शुभ अंक– 2

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    आज का राशिफल:जानें अपना आज का भविष्यफल

    June 14, 2026

    आज का राशिफल : किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसके करियर में आएगा बड़ा मौका? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

    June 12, 2026

    आज का राशिफल: कर्क समेत 5 राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    June 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.