Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मराठी फिल्म ‘बायंगी : पाळायची नाही टाळायची!’ का हुआ अनाउंसमेंट
    • पैर की अंगुली में चोट, साई सुदर्शन सीरीज से बाहर
    • सूर्यग्रहण 12 अगस्त को, इन तीन राशियों पर पड़ेगा असर
    • पाकिस्तान में Unknown Men का खौफ, खाना खाने के कुछ घंटों बाद मरा मिला लश्कर आतंकी
    • स्मार्ट मीटर बिजली कंपनियों को भेज रहा हेराफेरी की सूचना 
    • परिवार से छुपाकर चोरी के डर से खेत में 5 लाख गाड़कर भूला किसान, दीमक ने चबा डाले सारे नोट
    • संभल हिंसा: IB करेगा लुक आउट नोटिस जारी, मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा कसने की तैयारी
    • किराए पर ब्वॉयफ्रेंड बुलाने वाली लड़कियां को हैदराबाद पुलिस ने दी चेतावनी,खाली हो जाएगा बैंक खाता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी ने 230 पायदान की लगाई छलांग
    खेल

    ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी ने 230 पायदान की लगाई छलांग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Vaibhav Sooryavanshi ICC T20I Rankings: वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार (29 जुलाई) को जारी हुई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा रैंकिंग में 230 पायदान की लंबी छलांग लगाई. वैभव हाल ही में जिम्बाब्व दौरे पर खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे, जिसमें उन्होंने 50.33 की औसत और 196.10 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए. इस प्रदर्शन के लिए वैभव को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया था. 

    अब आईसीसी रैंकिंग में 15 साल के वैभव को बड़ा इनाम मिला है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6 मुकाबले खेलने के बाद वैभव ने लंबी छलांग लगाई है. उन्होंने 04 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 के जरिए अतंर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. इंग्लैंड सीरीज में वैभव का बल्ला खामोश रहा, लेकिन जिम्बाब्व के खिलाफ अगली सीरीज में उन्होंने वो किया जिसके लिए वह दुनिया में शोहरत हासिल कर रहे हैं. 

    ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की लंबी छलांग 

    ताजा रैंकिंग में 230 पायदान की छलांग लगाकर वैभव 48वें पायदान पर पहुंच गए हैं. उनकी रेटिंग 536 की हो गई है. एक ही सीरीज में कमाल के बाद वैभव ने बड़ी छलांग लगा दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह रैंकिंग में कितने ऊपर पहुंच पाते हैं. 

    वैभव सूर्यवंशी का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

    वैभव ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 6 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 6 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 32.16 की औसत और 189.21 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 फिफ्टी निकलीं, जिसमें हाई स्कोर 81 रनों का रहा. 

    15 साल के वैभव भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने थे. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. इससे पहले 14 साल की उम्र में वैभव ने आईपीएल डेब्यू किया था. वह आईपीएल में भी खेलने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने थे. इस तरह वैभव इतिहास रचते हुए आगे बढ़ रहे हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पैर की अंगुली में चोट, साई सुदर्शन सीरीज से बाहर

    August 9, 2026

    वर्ल्ड कप में भाग लेंगे 4 भारतीय ग्रैंडमास्टर, होगी बड़े दिग्गजों से टक्कर

    August 7, 2026

    राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.