Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
    • मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»1997 की सुपरहिट फिल्म, जिसके गानों ने मचाई धूम, कुणाल कामरा ने बनाई पैरोडी, बॉक्स ऑफिस पर हुई पैसों की बारिश
    मनोरंजन

    1997 की सुपरहिट फिल्म, जिसके गानों ने मचाई धूम, कुणाल कामरा ने बनाई पैरोडी, बॉक्स ऑफिस पर हुई पैसों की बारिश

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कुणाल कामरा की पैरोडी से मचा बवाल, 1997 की इस सुपरहिट फिल्म के गाने आज भी हैं फेवरेट

    स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने हाल ही में एक सुपरहिट गाने की पैरोडी गाकर राजनीतिक हलचल मचा दी। उन्होंने 1997 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के गाने पर पैरोडी बनाकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बिना नाम लिए कटाक्ष किया, जिससे विवाद तेज हो गया। इसी बीच, हम आपको बताते हैं उस फिल्म के बारे में, जो न सिर्फ 1997 में साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट रही, बल्कि इसके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। इस आइकॉनिक फिल्म का नाम है ‘दिल तो पागल है’।

    शाहरुख खान संग नजर आईं ये दो हीरोइनें

    31 अक्टूबर 1997 को रिलीज हुई ‘दिल तो पागल है’ ने सिनेमाघरों में आते ही धूम मचा दी थी। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 5.24 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी, जो उस दौर के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर यश चोपड़ा थे, जबकि फरीदा जलाल ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई थी। महज 9 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 71 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। ये फिल्म 1997 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही, जबकि बॉर्डर ने पहला स्थान हासिल किया था।

    28 साल बाद भी गानों का क्रेज बरकरार

    फिल्म ‘दिल तो पागल है’ की न केवल कहानी बल्कि इसके गाने भी जबरदस्त हिट रहे। उत्तम सिंह के संगीत और आनंद बख्शी के लिखे गानों ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। फिल्म में कुल 9 गाने थे, जिनमें टाइटल ट्रैक ‘दिल तो पागल है’ सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ। 1997 में ये गाने चार्टबस्टर्स में टॉप पर थे और आज भी श्रोताओं की प्लेलिस्ट में शामिल रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह बॉलीवुड की पहली फिल्म थी, जिसे जर्मनी के एक खास शहर में शूट किया गया था।

    फिल्म ने रिलीज होते ही ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी और आज भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है। टीवी पर जब भी यह फिल्म आती है, दर्शकों की उत्सुकता देखते ही बनती है। साथ ही, इसके गानों की दीवानगी आज भी कायम है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    गंभीर चोट के बाद Rashmika Mandanna ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.