Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»तलाक के बाद ईशा देओल को मां हेमा मालिनी से मिली ‘रोमांस’ पर खास सलाह, क्या मानेंगी बेटी?
    मनोरंजन

    तलाक के बाद ईशा देओल को मां हेमा मालिनी से मिली ‘रोमांस’ पर खास सलाह, क्या मानेंगी बेटी?

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    हेमा मालिनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी। उनके एक्स-हसबैंड भरत तख्तानी उनके स्कूल फ्रेंड थे, और दोनों में बचपन से ही गहरी दोस्ती थी। हालांकि, बड़े होने के साथ दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए। ईशा ने फिल्मों पर ध्यान देना शुरू किया, जबकि भरत अपने बिजनेस में जुट गए। वक्त बीतने के बाद उनकी राहें फिर टकराईं, और उनकी लव स्टोरी एक नए सफर पर निकल पड़ी।

    कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 29 जून 2012 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, 11 साल बाद, 2023 में उनके अचानक अलग होने की खबरों ने फैंस को चौंका दिया। तलाक के बाद, ईशा अब एक सिंगल मदर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। हाल ही में, उन्होंने खुलासा किया कि इस कठिन दौर में उनकी मां हेमा मालिनी ने उन्हें प्यार से लेकर फाइनेंस तक कई अहम सलाह दीं।

    फाइनेंस को लेकर हेमा मालिनी की सीख

    ईशा देओल ने हाल ही में द क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि तलाक के बाद उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता के महत्व के बारे में समझाया। ईशा ने कहा, “मुझे लगता है कि हर मां को अपनी बेटी को यह सीख देनी चाहिए कि शादी के बाद भी उसे अपनी खुद की पहचान बनाए रखनी चाहिए। लड़कों के लिए यह स्वाभाविक होता है, लेकिन लड़कियों के लिए भी यह बेहद जरूरी है।”

    उन्होंने आगे कहा, “मां हमेशा मुझसे कहती हैं कि तुमने अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। तुम्हारा एक प्रोफेशन है और इसे कभी मत छोड़ना। चाहे तुम किसी मिलियनेयर से शादी करो या नहीं, तुम्हें हमेशा फाइनेंशियल रूप से इंडिपेंडेंट रहना चाहिए। जब आप आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होते हैं, तो एक अलग ही आत्मविश्वास महसूस होता है।”

    रोमांस को लेकर हेमा मालिनी की खास सलाह

    ईशा ने आगे बताया कि तलाक के बाद उनकी मां ने उन्हें प्यार और रोमांस को लेकर भी एक खास बात समझाई। “मां ने मुझसे कहा कि जीवन में बहुत कुछ होता रहेगा—करियर, जिम्मेदारियां, उतार-चढ़ाव—लेकिन एक चीज जो कभी खत्म नहीं होनी चाहिए, वह है रोमांस। रोमांस ही वह एहसास है, जो दिल में हलचल मचाता है और पेट में तितलियां उड़ने का अहसास कराता है। यह एक खूबसूरत भावना है, जिसे हमें संजोकर रखना चाहिए।”

    ईशा ने हंसते हुए कहा, “मां की इस सलाह को मैंने सुना तो जरूर है, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं किया है!”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

    June 20, 2026

    ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

    June 19, 2026

    Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर बोले सुनील शेट्टी-हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.