Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    • महिलाओं के लिए फ्री बस योजना ; केरल के मंत्री सीपी जॉन के बयान पर बवाल
    • बेंगलुरु में रोहित ने लगाई फांसी तो हमीरपुर में नंदिनी ने पी लिया तेजाब
    • अमेरिका में गोमूत्र पर पेटेंट, वैज्ञानिकों ने मानी अद्भुत शक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»महज 19 की उम्र में कह दिया दुनिया को अलविदा, कम उम्र में बनी सुपरस्टार – हीरो से ज्यादा थी इस एक्ट्रेस की मांग
    मनोरंजन

    महज 19 की उम्र में कह दिया दुनिया को अलविदा, कम उम्र में बनी सुपरस्टार – हीरो से ज्यादा थी इस एक्ट्रेस की मांग

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    एक्ट्रेस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड की चमकदार अदाकारा दिव्या भारती ने अपनी कम उम्र में ऐसा मुकाम हासिल किया, जो हर किसी के लिए सपना होता है। सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। महज तीन सालों में उन्होंने 21 फिल्मों में काम किया और सुपरस्टार बन गईं। बैक-टू-बैक हिट फिल्मों के चलते दिव्या की गिनती टॉप एक्ट्रेसेज़ में होने लगी। दुर्भाग्यवश, वो केवल 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। 25 फरवरी 1974 को जन्मीं दिव्या की मौत 5 अप्रैल 1993 को हुई और अब उनकी निधन को 32 साल हो चुके हैं। 90 के दशक में दिव्या का जादू हर ओर छाया हुआ था, और उनकी मासूमियत और खूबसूरती की वजह से उन्हें “बॉलीवुड की गुड़िया” कहा जाता था।

    दिव्या ने 14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ मॉडलिंग शुरू की थी। इसी दौरान गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने उन्हें ‘राधा का संगम’ ऑफर की, लेकिन बाद में इस फिल्म में जूही चावला को कास्ट किया गया। इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्म बोब्बिली राजा से अपने करियर की शुरुआत की, जो बड़ी हिट साबित हुई। बॉलीवुड में उनकी पहली बड़ी फिल्म रही विश्वात्मा, जिसमें उन्होंने सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर की। इस फिल्म का गाना “Saat Samundar” आज भी आइकॉनिक माना जाता है।

    1992 में दीवाना फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने डेब्यू किया और दिव्या के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही। इस फिल्म के बाद दिव्या ने निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली।

    इतनी कम उम्र में जबरदस्त लोकप्रियता पाने वाली दिव्या भारती उस दौर में हर निर्माता की पहली पसंद बन गई थीं। शोला और शबनम, दिल का क्या कसूर, धर्म क्षेत्रम, दीवाना, बलवान, गीत, और दिल आशना है जैसी फिल्मों से उन्होंने लाखों दिलों में जगह बना ली थी। उनकी डिमांड इंडस्ट्री में किसी बड़े हीरो से भी ज्यादा थी, लेकिन अफसोस कि उनका यह सफर बहुत जल्दी थम गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    SVC 63 में 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?, दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

    August 5, 2026

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.