Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»Jaat Collection: सनी देओल की फिल्म ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, ‘Sikandar’ की कमाई को दे सकती है टक्कर!
    मनोरंजन

    Jaat Collection: सनी देओल की फिल्म ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, ‘Sikandar’ की कमाई को दे सकती है टक्कर!

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सनी देओल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jaat Advance Booking:
    बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। वहीं दूसरी ओर सलमान खान की ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। ऐसे में ‘जाट’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती रिपोर्ट्स काफी दमदार हैं।

    एडवांस बुकिंग में दिखा तगड़ा जलवा
    Box Office डेटा वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, ‘जाट’ ने रिलीज से पहले ही बेहतरीन शुरुआत की है। अब तक पहले दिन के लिए 36,295 टिकट बिक चुके हैं, जो देशभर में 7434 शो के लिए बुक किए गए हैं। सिर्फ एडवांस टिकटों से ही फिल्म ने 61.34 लाख रुपये की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक सीटिंग को मिलाकर कुल एडवांस कमाई 2.67 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जो दर्शकों की भारी उत्सुकता को दर्शाता है।

    क्या ‘जाट’ बनेगी ‘सिकंदर’ की चुनौती?
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जाट’ एक 200 करोड़ रुपये के बजट वाली मेगा-एक्शन फिल्म है। रणदीप हुड्डा को फिल्म के लिए करीब 7 करोड़ की फीस दी गई है, जबकि सनी देओल ने अपने किरदार के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज ‘सिकंदर’ की कमाई पर सीधा असर डाल सकती है, जो पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन कर रही है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)


    स्टारकास्ट और दमदार टक्कर
    ट्रेलर में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के बीच जोरदार टकराव की झलक देखने को मिली है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है। यह पहली बार है जब ये दोनों एक्शन स्टार्स स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। साथ ही, ‘बाहुबली’ फेम राम्या कृष्णन भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी, जिनकी मौजूदगी फिल्म को और खास बना रही है। अब देखना होगा कि ये बहुचर्चित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या तहलका मचाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

    June 20, 2026

    ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

    June 19, 2026

    Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर बोले सुनील शेट्टी-हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.