Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»BCCI का बड़ा फैसला: फिक्सिंग मामले में लीग के पूर्व मालिक पर लगा बैन
    खेल

    BCCI का बड़ा फैसला: फिक्सिंग मामले में लीग के पूर्व मालिक पर लगा बैन

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    BCCI
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुंबई टी20 लीग की पूर्व फ्रेंचाइज़ी सोबो सुपरसोनिक्स के सह-मालिक रहे गुरमीत सिंह भामराह को फिक्सिंग की कोशिश के चलते बैन कर दिया है। वर्ष 2019 में आयोजित लीग के दौरान उन्होंने खिलाड़ी धवल कुलकर्णी और भाविन ठक्कर से मैच फिक्सिंग के इरादे से संपर्क किया था। इसी आधार पर बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने कार्रवाई करते हुए उन पर प्रतिबंध लगाया है।

    बैन की अवधि स्पष्ट नहीं
    भामराह, जो पहले बंद हो चुकी GT20 कनाडा लीग से भी जुड़े थे, अब मुंबई टी20 लीग का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि बीसीसीआई के आदेश में यह नहीं बताया गया है कि यह बैन कितने समय के लिए लागू होगा। ACU की संहिता के अनुसार, संबंधित अपराधों में दोषी पाए जाने पर कम से कम 5 साल और अधिकतम आजीवन प्रतिबंध का प्रावधान है।

    फिक्सिंग का प्रस्ताव किसने दिया?
    जांच में सामने आया कि गुरमीत सिंह भामराह ने सोनू वासन नामक व्यक्ति को भाविन ठक्कर से संपर्क करने को कहा था। सोनू ने खिलाड़ी को पैसे और अन्य लाभों का प्रस्ताव देते हुए भामराह के इरादों को आगे बढ़ाया। बातचीत की रिकॉर्डिंग से यह साफ है कि ठक्कर को पूरा प्रस्ताव वासन के जरिए भेजा गया था। आदेश में यह भी कहा गया है कि खिलाड़ियों ने भामराह को ‘पाजी’ कहकर संबोधित किया। धवल कुलकर्णी के मामले में ACU ने केवल यह उल्लेख किया कि उनका बयान रिकॉर्ड किया गया है।

    धवल कुलकर्णी का क्रिकेट करियर
    धवल कुलकर्णी ने 2014 में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने कुल 12 वनडे मैच खेले, जिसमें 19 विकेट झटके। इसके अलावा, 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनके नाम पर 3 विकेट दर्ज हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    चेन्नई में तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम से जुड़े हर्षित राणा

    June 19, 2026

    वर्ल्ड कप के दूसरे ही मैच में भारत को लगा ‘बड़ा झटका’, अचानक मैदान से बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी

    June 18, 2026

    FIFA 2026 : बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त, आत्मघाती गोल से बेल्जियम की हुई वापसी

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.