Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, 34 खिलाड़ियों को मिली जगह; A+ ग्रेड में सिर्फ 4 खिलाड़ी शामिल
    खेल

    BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, 34 खिलाड़ियों को मिली जगह; A+ ग्रेड में सिर्फ 4 खिलाड़ी शामिल

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    BCCI
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    BCCI Central Contracts: बीसीसीआई ने 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 34 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक वैध रहेगा। खिलाड़ियों को चार ग्रेड्स – ए+, ए, बी और सी में बांटा गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट में उन खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है, जो मार्च 2025 में भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले टीम का हिस्सा थे।

    रोहित, कोहली ए+ ग्रेड में शामिल
    बीसीसीआई ने ए+ ग्रेड में सिर्फ चार खिलाड़ियों को रखा है – रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह। इन चारों को 7 करोड़ रुपए मिलते हैं। रोहित, कोहली और जडेजा अब सिर्फ टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलते हैं, जबकि बुमराह की पूरी टीम में अहम भूमिका है।

    ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी
    पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए गए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और इस बार इन दोनों की वापसी हुई है। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। हालांकि, रविचंद्रन अश्विन, जो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, को इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया गया है।

    ग्रेड-ए में शामिल प्लेयर्स
    ग्रेड-ए में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपए मिलते हैं।

    ग्रेड-बी में पांच खिलाड़ी
    ग्रेड-बी में सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। इनको 3 करोड़ रुपए मिलते हैं।

    🚨 𝗡𝗘𝗪𝗦 🚨

    BCCI announces annual player retainership 2024-25 – Team India (Senior Men)#TeamIndia

    Details 🔽https://t.co/lMjl2Ici3P pic.twitter.com/CsJHaLSeho

    — BCCI (@BCCI) April 21, 2025


    ग्रेड-सी में इन खिलाड़ियों को मिला मौका
    ग्रेड-सी में कुल 18 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिनमें रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा शामिल हैं। इन्हें 1 करोड़ रुपए मिलते हैं।

    खिलाड़ियों के अनुबंध ग्रेड और वेतन:

    • ग्रेड ए+ – 7 करोड़ रुपए
    • ग्रेड ए – 5 करोड़ रुपए
    • ग्रेड बी – 3 करोड़ रुपए
    • ग्रेड सी – 1 करोड़ रुपए
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.