Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…
    • विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल
    • परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस
    • अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज
    • क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने
    • सोना-चांदी हुआ महँगा, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% तक बढ़ाया
    • TCS कांड में मुख्य आरोपी निदा खान की मदद करने वाले AIMIM पार्षद के ठिकानों पर चला बुलडोजर
    • मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»शुभ मुहूर्त में करें देवशयनी एकादशी की पूजा, भगवान विष्णु को चढ़ाएं इन 3 चीजों का भोग, जानिए व्रत पारण का समय
    धर्म आस्था

    शुभ मुहूर्त में करें देवशयनी एकादशी की पूजा, भगवान विष्णु को चढ़ाएं इन 3 चीजों का भोग, जानिए व्रत पारण का समय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिंदू धर्म में एकादशी तिथि की अत्यधिक मान्यता होती है. माना जाता है कि एकादशी पर पूरे मनोभाव से भगवान विष्णु का पूजन किया जाए तो श्रीहरि जीवन के सभी कष्टों का निवारण कर मोक्ष का वरदान देते हैं. ऐसे में हर महीने शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर एकादशी का व्रत रखा जाता है. पचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. इसे सबसे शक्तिशाली एकादशी में से एक माना जाता है. मान्यतानुसार देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीनों के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं. इसे हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इसके पश्चात चार माह बाद देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं. ऐसे में इस एकादशी पर पूजा का अत्यधिक महत्व होता है. यहां जानिए किस शुभ मुहूर्त में देवशयनी एकादशी की पूजा किस मुहूर्त में की जा सकती है और पूजा में किन चीजों का भोग लगाएं. साथ ही जानिए देवशयनी एकादशी व्रत के पारण का समय. 

    देवशयनी एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 5 जुलाई की शाम 6 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी और एकादशी तिथि का समापन 6 जुलाई की शाम 9 बजकर 14 मिनट पर हो जाएगा. एकादशी का व्रत 6 जुलाई, रविवार को रखा जाएगा और इसी दिन भगवान विष्णु की पूजा संपन्न की जाएगी. देवशयनी एकादशी पर पूजा के लिए लाभ उन्नति मुहूर्त सुबह 08:45 से 10:28 तक रहेगा, अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त का समय सुबह 10:28 बजे से 12:11 बजे तक है, शुभ उत्तम मुहूर्त दोपहर 1:54 बजे से 3:38 बजे तक, शुभ उत्तम शाम का मुहूर्त 7:04 से 8:21 बजे और अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त शाम 8:21 बजे से 9:38 बजे तक रहेगा. इन शुभ मुहूर्त में श्रीहरि का पूजन किया जा सकता है.

    देवशयनी एकादशी व्रत पारण का समय

    देवशयनी एकादशी के व्रत का पारण 7 जुलाई, सोमवार की सुबह 5 बजकर 29 मिनट से सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक किया जा सकता है. इस शुभ मुहूर्त में व्रत पारण किया जा सकता है. 

    देवशयनी एकादशी का भोग

    भगवान विष्णु को देवशयनी एकादशी पर पीली चीजों का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है. केसर वाली बर्फी, साबुदाने की खीर और पीली पेठे का भोग भगवान विष्णु को लगा सकते हैं. 

    देवशयनी एकादशी व्रत सामग्री

    देवशयनी एकादशी की पूजा सामग्री में पुष्प, फल, सुपारी, घी, दीप, लौंग, पंचामृत, तुलसी दल, चंदन, अक्षत और मिष्ठान को पूजा सामग्री में शामिल किया जाता है. पीला वस्त्र, चौकी और मिठाई वगैरह भी पूजा सामग्री में रखे जाते हैं. 

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज

    May 13, 2026

    निर्जला एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    May 12, 2026

    सूर्य-राहु-केतु का खतरनाक संयोग, 15 मई से इन 6 राशियों पर आ सकता है संकट

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.