खेल

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई ने किया नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी, 5 खिलाड़ियों को किया बाहर

**9 मार्च को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का समापन हुआ, जिसके बाद एक एशियाई टीम ने नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया, जिसमें 22 खिलाड़ियों को जगह मिली है।**

**चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समापन के साथ ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें 22 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। खिलाड़ियों को पांच अलग-अलग ग्रेड में बांटा गया है। ग्रेड A+ में केवल तस्कीन अहमद को जगह मिली है, जबकि ग्रेड A में नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास और मुश्फिकुर रहीम शामिल हैं। सौम्या सरकार और शादमान इस्लाम ने 2021 और 2022 के बाद सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी की है।

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो को ग्रेड A में रखा गया है, जहां उनकी सैलरी करीब 6,600 अमेरिकी डॉलर प्रति माह होगी। तेज गेंदबाज नाहिद राणा को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते ग्रेड B में शामिल किया गया है। जैकर अली, तंजीद हसन और रिशाद हुसैन को ग्रेड C में रखा गया है, जहां उनकी सैलरी लगभग 3,300 अमेरिकी डॉलर प्रति माह होगी।

इस बार पांच खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है, जिनमें शाकिब अल हसन, जाकिर हसन, महमुदुल हसन जॉय, नईम हसन और नुरुल हसन शामिल हैं। ये सभी पिछले साल कॉन्ट्रैक्ट में थे, लेकिन इस बार सूची से बाहर हो गए हैं।

बांग्लादेश सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025:

  • ग्रेड A+: तस्कीन अहमद
  • ग्रेड A: नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम
  • ग्रेड B: मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, महमुदुल्लाह, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदोय, हसन महमूद, नाहिद राणा
  • ग्रेड C: शादमान इस्लाम, सौम्या सरकार, जैकर अली, तंजीद हसन, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन, महेदी हसन
  • ग्रेड D: नसुम अहमद, खालिद अहमद

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया।**

Related Articles

Back to top button