Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»सभी VVPAT पर्चियों की गिनती नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज
    राष्ट्रीय

    सभी VVPAT पर्चियों की गिनती नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सुप्रीम कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की गई थी कि मतगणना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटों के साथ-साथ सभी वीवीपैट पर्चियों की भी हाथों से गिनती कराई जाए। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने दिल्ली हाई कोर्ट के 12 अगस्त, 2024 के फैसले के खिलाफ दाखिल हंस राज जैन की याचिका को खारिज कर दिया।

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्णय में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं है और इससे पहले भी इसी तरह के मामले पर फैसला सुनाया जा चुका है, जिसे बार-बार नहीं खोला जा सकता।

    अदालत ने स्पष्ट किया कि ईवीएम प्रणाली सुरक्षित, सरल, भरोसेमंद और उपयोगकर्ता के अनुकूल है। दिल्ली हाई कोर्ट ने भी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए याचिका खारिज की थी और पुनर्विचार याचिका को भी मान्यता नहीं दी थी।

    याचिकाकर्ता हंस राज जैन ने यह भी मांग की थी कि भविष्य में चुनाव आयोग ऐसा वीवीपैट प्रोटोटाइप अपनाए जिसमें प्रिंटर खुला रहे और मतदाता प्रिंटेड पर्ची को देखकर मतदान केंद्र छोड़ने से पहले उसका सत्यापन कर सके। उनका कहना था कि केवल ईवीएम से की गई गिनती पर्याप्त नहीं है, वीवीपैट पर्चियों की 100% मिलान जरूरी है।

    हालांकि, चुनाव आयोग ने हाई कोर्ट को जानकारी दी थी कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘एडीआर बनाम चुनाव आयोग’ मामले में दिए गए निर्णय में इन सभी मुद्दों पर पहले ही गौर किया जा चुका है। हाई कोर्ट ने भी इसे प्रासंगिक न मानते हुए याचिका को निरस्त कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शादी की तैयारियों के बीच घर खाली करने का नोटिस, लोगों ने सरकार से लगाई गुहार

    May 8, 2026

    1000 करोड़ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किए 3 आरोपी

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.