अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब दुनिया के तेल बाजार पर स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई प्रभावित होती है, तो कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आ सकती है। वहीं, क्रूड ऑयल में हो रही लगातार तेजी के कारण भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है। लेकिन अभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई…
Author: chhattisgarhrajya.in
सुकमा- अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में पढ़ाने की चाह रखने वाले अभिभावकों के लिए यह आखिरी और सुनहरा मौका है। केंद्रीय विद्यालय सुकमा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कक्षाओं में खाली सीटों को भरने के लिए योग्य विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस विशेष दाखिला अभियान के तहत प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर कक्षा 1ली, 5वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं के साथ-साथ कक्षा 11वीं (वाणिज्य संकाय) और 12वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थी और उनके अभिभावक 19 जुलाई…
पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के सामने घुटने टेकने के मूड में बिल्कुल नहीं है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में बेहद आक्रामक लेकिन कूटनीतिक रुख अपनाते हुए कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ युद्ध को तभी खत्म करेगा, जब युद्ध के मैदान में उसकी स्थिति मजबूत होगी और पलड़ा ईरान के पक्ष में होगा। सरकारी समाचार एजेंसी IRNA को दिए इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट किया कि जंग में जीत सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि सही समय पर सही फैसले लेने से मिलती है। रणनीतिक बढ़त…
कर्नाटक के दांडेली में घूमने आए एक पर्यटक के लिए रोमांच का पल देखते ही देखते हादसे में बदल गया। जिपलाइन पर हवा में झूलते समय अचानक सुरक्षा लॉक खुल गया और पर्यटक करीब 40 फीट नीचे जा गिरा। इस घटना ने सिर्फ एक परिवार को दर्द नहीं दिया, बल्कि एडवेंचर टूरिज्म में सुरक्षा के दावों पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। हादसे का शिकार हुए विजयपुरा निवासी कुबेर सुरपुर उस समय जिपलाइन राइड का आनंद ले रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही कथित तौर पर जिपलाइन का सेफ्टी लॉक फेल हो गया। हवा में लटके कुबेर अचानक नीचे गिर…
CJP Protest at Jantar-Mantar : कॉकरोच जनता पार्टी का संसद चलो मार्च शुरू हो गया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने आगे बढ़ने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। भीड़ को भगाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो सोमवार को अपने पति की गैरमौजूदगी में ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल हुईं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और शिक्षा के मुद्दे पर ध्यान बनाए रखने की अपील…
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे और मीडिया से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि सदन में तर्कपूर्ण चर्चा होगी। उन्होंने कहा, ‘चाहे मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों सक्रिय हों तो वे बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। जब दोनों फायदेमंद होते हैं, तो इससे देश का कल्याण होता है और सभी जीवों का भी भला होता है। इसलिए हम प्रार्थना करते हैं कि मानसून सक्रिय और लाभदायक बना रहे तथा मानसून सत्र भी देश के लिए लाभदायक साबित हो।’ पीएम मोदी ने कहा, ऐसे समय में…
श्री राजेश अग्रवाललेखक वाणिज्य विभाग के सचिव हैं यूनाइटेड किंगडम के साथ भारत का ‘व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए)’ भारत के विदेशी व्यापार संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। जहां पिछले कम से कम दो दशकों से भारत का आर्थिक एकीकरण पूर्वी एशियाई देशों के साथ जुड़ा हुआ था, वहीं यूनाइटेड किंगडम 1970 के दशक से ही यूरोपीय आर्थिक एकीकरण का हिस्सा रहा है। दोनों ही अर्थव्यवस्थाओं के लिए, सीईटीए एक बहुत बड़े बदलाव और अपनी बाहरी आर्थिक साझेदारियों में विविधता लाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। जुलाई 2025 में हस्ताक्षर हो जाने जाने के बाद, सभी…
नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉकअप’ सीजन 2 में आए दिन नए-नए ट्विस्ट और शॉकिंग खुलासे देखने को मिल रहे हैं। अब शो के हालिया एपिसोड में श्रेया कालरा और राम कपूर के बीच एक बार फिर थोड़ी सी बहस देखने को मिली। दरअसल सभी इनमेट्स को मिलकर ये फैसला लेना था कि कौन-सा वो एक लीडर हो सकता है जो लीडर बनने के लायक है। इस पर राम कपूर ने श्रेया के लिए हाथ नहीं उठाया जबकि उन्हें लगा कि क्योंकि पिछले पूरे हफ्ते राम कपूर को सेव किया है। हालांकि जब राम ने ऐसा नहीं किया तब श्रेया ने उनसे…
10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा तक मिली रिकॉर्ड द करीब 4 हजार संगा्रहक परिवारों को मिलेगा बोनस का लाभ रायपुर – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की गीदम प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति ने तेंदूपत्ता विक्रय में 38 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। 16 जुलाई 2026 को आयोजित ऑनलाइन निविदा में गीदम समिति के तेंदूपत्ते को 10,909 प्रति मानक बोरा तक का ऐतिहासिक मूल्य प्राप्त हुआ है। दंतेवाड़ा जिले की प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति गीदम ने तेंदूपत्ता विक्रय में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन निविदा में समिति का…
कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा के 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण से आत्मसमर्पित युवाओं को मिला आजीविका का नया आधार रायपुर- कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और कृषि आधारित स्वरोजगार को अपने भविष्य का आधार बनाने का संकल्प लिया है। सुकमा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा और कृषि विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण ने इन युवाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है। आत्मसमर्पित युवाओं को स्थायी आजीविका से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है 22 जून से 14 जुलाई 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण…
