Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज रात्रि उनके निवास परिसर में जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित गोंचा महापर्व में सम्मिलित होने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि छह सौ वर्षों से अधिक समय से निरंतर मनाया जा रहा यह पर्व बस्तर में सामाजिक समरसता और प्रेम का प्रतीक है। बस्तर दशहरा के बाद सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत चंदन यात्रा के साथ 11 जून से हो चुकी…

Read More

शांति और विकास राह पर बढ़ रहा है बस्तर, शासन की योजनाओं से बदली गांवों की तस्वीर पहली बार राजधानी पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांवों के युवा, मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात कर रखी अपनी बात रायपुर- इच्छाशक्ति, संवेदना और समावेशी नीति से हमने बस्तर में बदलाव की नई शुरुआत की है। बस्तर के युवाओं का आत्मबल ही हमारी प्रेरणा है और हम सब मिलकर नया बस्तर गढ़ेंगे। आप सभी ने पहली बार राजधानी रायपुर को देखा है, आप सभी का यहां स्वागत है और आपकी यह यात्रा सुखद और चिरस्मरणीय हो। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अपने निवास में…

Read More

जिला मुख्यालयों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसदगण एवं विधायकगण होंगे मुख्य अतिथि जशपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा योगाभ्यास रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक 21 जून को इस बार ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी…

Read More

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है. इस खास मौक पर उन्होंने देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के छात्रों के साथ कुछ वक्त बिताया. राष्ट्रपति मुर्मू के जन्मदिन के मौके पर इस संस्थान के छात्रों ने खास कार्यक्रम का आयोजन किया. राष्ट्रपति मुर्मू इन दिव्यांग छात्रों की प्रस्तुति को देखकर भावुक हो गईं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भावुक होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि वह मंच पर बैठी हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर दिव्यांग स्कूल के छात्र उनके लिए बॉलीवुड का…

Read More

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. इस सीरीज की शुरुआत 4 जुलाई से डार्विन में श्रीलंका ए के खिलाफ सीरीज से होगी. डार्विन में श्रीलंका ए के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के कोचिंग समूह में टिम पेन के साथ राष्ट्रीय तेज गेंदबाजी कोच एडम ग्रिफिथ, ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के सहायक कोच स्कॉट प्रेस्टिज और नॉर्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के पाथवे और डेवलपमेंट कोच ट्रेंट कीप शामिल होंगे. राष्ट्रीय टीमों के सीए कार्यकारी…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग ने प्रेरणादायक पहल ‘वन सम्मान’ अभियान की शुरुआत की है. इसके तहत पर्यावरण और वन संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों, संगठनों और समूहों को सम्मानित किया जाएगा. वन मंडलाधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि यह अभियान लोगों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने हेतु एक सकारात्मक कदम है.उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत न केवल जागरूकता बढ़ाई जाएगी, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस कार्य भी होंगे, जिसकी मिसाल हाल ही में जिले में देखने को मिली. कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक…

Read More

जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में अप्रैल 2023 को जवानों से भरी वाहन को आईईडी विस्फोट से उड़ाने में शामिल एक गिरफ्तार नक्सली बांद्रा ताती के खिलाफ एनआईए के अधिवक्ता संजय शुक्ला ने जगदलपुर के विशेष न्यायालय में चार्जशीट पेश की है। विदित हो कि इस वारदात में डीआरजी के 10 जवान बलीदान हुए थे, एवं एक वाहन चालक की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए ने जांच के दौरान पाया कि गिरफ्तार नक्सली बांद्रा ताती छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ (डीकेएमएस) का अध्यक्ष था। वह अरनपुर में हुए…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई की प्रतिभाशाली नृत्यांगना आद्या पांडे को भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में उनके योगदान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे बढऩे का आशीर्वाद दिया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में यह सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। आद्या के पिता दिनेश पांडे सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मर्चंट मिल विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती सोनिया पांडे एक गृहिणी हैं।…

Read More

भिलाई । देश की महारत्न और सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने रक्षा क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता और आयात प्रतिस्थापन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। सेल ने भारत के पहले स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, ‘आईएनएस अर्नाला’ के लिए विशेष स्टील की पूरी ज़रूरत को सफलतापूर्वक पूरा किया है। आईएनएस अर्नाला को 18 जून, 2025 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। सेल ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा बनाए जा रहे, अन्य सात एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी कोरवेट के लिए…

Read More

बीजापुर. तेलंगाना के कोठागुडेम में 26 लाख के इनामी समेत 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इनमें चार महिला नक्सली शामिल हैं. आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 डीवीसीएम, 4 एसीएम, 2 पार्टी सदस्य, 2 मिलिशिय सदस्य, 2 RPC सदस्य शामिल हैं.सभी नक्सलियों ने तेलंगाना के कोठागुडेम पुलिस मुख्यालय में एसपी रोहित राज के समक्ष सरेंडर किया है. बता दें कि अब तक तेलंगाना में 294 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं.

Read More