ईरान ने इसराइल के अस्पताल पर ईरान का मिसाइल हमलारान ने इसराइल के दक्षिणी हिस्से में स्थित बेर्शेबा शहर के सोरोका अस्पताल और आसपास की रिहायशी आबादी को निशाना बनाया है. हालांकि ईरान का दावा है कि उसके निशाने पर अस्पताल के पास मौजूद इसराइली सेना के दो मुख्य ठिकाने थे. इसराइली इमरजेंसी सेवा मैगन डेविड एडोम (एमडीए) के मुताबिक़ हमले में अब तक कम से कम 65 लोग घायल हुए हैं. इनमें 80 वर्षीय एक बुज़ुर्ग और 70 साल से ज़्यादा उम्र की दो महिलाएं शामिल हैं, जो गंभीर रूप से घायल हैं. 42 लोगों को हल्की चोटें आई…
Author: chhattisgarhrajya.in
पिछले 7 दिनों से जारी जंग के बीच इजरायल ईरान के तमाम परमाणु अड्डों पर हमला कर रहा है. यह भी माना जा रहा है कि अमेरिका भी जल्द तेहरान के दक्षिण में एक पहाड़ी इलाके में छिपे हुए फोर्डो न्यूक्लियर एनरिचमेंट प्लांट (परमाणु संवर्धन संयंत्र) को तबाह करने के लिए अपने बंकर-फोड़ बम GBU-57 का इस्तेमाल कर सकता है. ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर किसी हमले से वैसी ही परमाणु तबाही देखने को मिल सकती है जो आज से 39 साल पहले सोवियत रूस के चेर्नोबिल में देखने को मिली…
विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में सीपीआई (माओवादी) के तीन बड़े नेता मारे गए। आंध्र-ओडिशा सीमा पर स्थित देवीपटनम वन क्षेत्र में विशिष्ट माओवादी विरोधी बल ग्रेहाउंड्स के जवानों और माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई। जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे ग्रेहाउंड्स के जवानों ने माओवादियों को देखा और उनसे आत्मसमर्पण करने को कहा। जब माओवादियों ने गोलीबारी शुरू की तो सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और तीन माओवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ रामपचोदवरम और मारेदुमिल्ली मंडलों के बीच जंगलों में कोंडामोडालु के पास हुई। मारे गए माओवादियों की पहचान आंध्र…
भोपाल । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ‘विश्व सिकलसेल रोग जागरुकता दिवस’ पर मध्यप्रदेश सरकार के प्रयास की सराहना की है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने इस संबंध में कल अपने संदेश में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी देशवासी स्वस्थ हों। स्वस्थ नागरिक ही अपने जीवन, अपने राज्य और हमारे देश की प्रगति में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने भारत को सिकलसेल एनीमिया मुक्त बनाने के लिए सभी भागीदारों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है। श्रीमती मुर्मु ने मध्यप्रदेश के जिला बड़वानी में ‘विश्व सिकलसेल रोग…
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2025-26 की भर्ती प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा कर दी है. इसके तहत देशभर के विभिन्न रेलवे ज़ोन में कुल 6,180 तकनीशियन पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 28 जून 2025 से 28 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in.पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ये हैं आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पात्रता मापदंड: कौन कर सकता है आवेदन? आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता वेतन : कितनी होगी सैलरी? कहां मिलेगी ज़ोन की जानकारी आवेदन से पहले इन जस्तावों का कर लें इंतजाम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित वृहद एवं भव्य कार्यक्रम में चरण पादुका वितरण योजना प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे. मुख्यमंत्री इस मौके पर तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को चरण पादुका प्रदान करेंगे. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार का राज्य के तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया गया एक और वादा पूरा होगा. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प पत्र में चरण पादुका योजना को फिर से शुरू किये जाने का वादा किया था, जिसे पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दिया था. छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार द्वारा पुनः शुरू की जा रही यह योजना…
नई दिल्ली । कनाडा G-7 समिट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार(18 जून) को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को फोन किया। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच 35 मिनट तक बातचीत चली। PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने PM मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई बातचीत की जानकारी दी है। विक्रम ने कहा-PM मोदी ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े किसी भी विषय में व्यापार से संबंधित कोई चर्चा नहीं हुई।पाकिस्तान के कहने पर भारत ने सीजफायर कियाविक्रम मिस्री ने कहा कि PM…
कनानास्किस । कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के बीच अहम मुलाकात हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन एक-दूसरे के साथ मिलकर इस शानदार साझेदारी को मजबूत करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर लिखा, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ एक बेहतरीन बातचीत हुई। भारत और ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं, खासकर व्यापार और वाणिज्य जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति के माध्यम से। हम इस शानदार मित्रता को और गति देने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। दरकिनार नहीं…
कनानास्किस । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करके खुशी जताई। भारत और फ्रांस के बीच मजबूत संबंधों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, “मेरे मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत और विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करना, हमेशा खुशी की बात होती है। भारत और फ्रांस हमारी पृथ्वी की बेहतरी के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।” इस साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मैक्रों ने 12 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने…
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल रमेन डेका दिनांक 19 एवं 20 जून 2025 को बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर वे जिला प्रशासन के अधिकारियों से भेंट करेंगे तथा ग्राम टेमरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार, राज्यपाल डेका 19 जून को दोपहर 03ः30 बजे राजभवन, रायपुर से प्रस्थान कर शाम 04ः45 बजे सर्किट हाउस, बेमेतरा पहुँचेंगे। यहाँ उनका आगमन और विश्राम निर्धारित है। इसके उपरांत शाम 05ः00 बजे वे जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, बेमेतरा में निर्धारित है। अगले दिन, 20 जून को सुबह 10ः00 बजे वे…
