छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भोरमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घरेलू फ्रिज में अचानक भीषण धमाके में 52 वर्षीय किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल रेफर करने के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना सोमवार की है। जानकारी के मुताबिक, श्रीराम वर्मा रोज की तरह फ्रिज से सामग्री निकालने के लिए उसका दरवाजा खोला, फिर अंदर से तेज विस्फोट हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसान के दोनों पैर मौके पर ही उखड़ गए। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई है। परिजन व ग्रामीणों ने घायल किसान को तत्काल…
Author: chhattisgarhrajya.in
अहमदाबाद में क्रैश हुई एयर इंडिया फ्लाइट के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाया गया है. अनुभवी पायलट सभरवाल की अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी. पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल पवई के रहने वाले थे. पायलट का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई में उनके परिवार के पास लाया गया. अंतिम संस्कार सुबह 10 बजे चकला श्मशान घाट पर होगा. मुंबई के रहने वाले थे सुमित सभरवाल सुमित सभरवाल एयर इंडिया के अनुभवी पायलट थे, जो कि मुंबई के रहने वाले थे.…
कैलगरी कनाडा के अल्बर्टा राज्य के दक्षिण‑पश्चिम में स्थित है. यह रॉकी पर्वतों से लगभग 80 कि.मी. पूर्व और एडमोंटन से लगभग 299 कि.मी. दक्षिण में स्थित है. नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2025 के G‑7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित कैलगरी पहुंच हैं. इसे वैश्विक कूटनीति में एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है इस सम्मेलन में भारत को एक आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल किया गया है, जो भारत‑कनाडा के बीच हुए तनाव के बावजूद समझौता और सहयोग को दिखाते हैं . हालांकि कुछ समूहों, खासकर कुछ कट्टरपंथी…
हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी हत्याकांड के आरोपी सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में एक नहर से शीतल का शव बरामद हुआ था. शीतल गानों के वीडियो में काम करती थी और पानीपत में अपनी बहन के साथ रहती थी. वह 14 जून को एक शूटिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने पानीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सोनीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस को सूचना मिली कि रविवार देर रात नहर में एक युवती का शव मिला है,…
जांजगीर-चांपा। जिले में देवराहा मोड़ के पास एक ट्रैक्टर सड़क हादसा हो गया। हसदेव पब्लिक स्कूल की बस ने एक बाइक पर सवार होकर दूधवाले को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान भादा गांव निवासी जगदीश यादव के रूप में हुई है। जानकारी जगदीश यादव चांपा से दूध बाँटकर अपनी बाइक से गाँव लौट रहे थे, उनके बच्चे गाँव से छूटकर जा रहे थे बस उन्होंने अपनी बाइक से टक्कर मार दी। दुर्घटना में जगदीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गये।…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ विधायक दल की बैठक 18 जून को होगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन दोपहर 12 बजे बैठक लेंगे। इस दौरान नितिन नबीन संकल्प से सिद्धि अभियान की समीक्षा करने के साथ ही कई अन्य बैठक लेंगे। इसके लिए नितिन नबीन मंगलवार को रायपुर पहुंचेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री मान. शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, अजय जामवाल, पवन साय भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस को बड़ा झटका वहीं बरमकेला जनपद पंचायत के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष डॉ. विद्या किशोर चौहान ने आज भाजपा के जनपद सदस्यों से औपचारिक…
आज 17 जून, मंगलवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर मकर राशि में है फिर इसके बाद कुंभ राशि में होगा। आज के दिन कई तरह के शुभ संयोग का निर्माण होगा जिसमें बुधादित्य योग और आदित्य योग का शुभ संयोग रहेगा, वहीं धनिष्ठा नक्षत्र में रवि योग का संयोग रहेगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप अपने घर का निर्माण कार्य शुरू कर सकते हैं और आपको सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। ससुराल पक्ष के…
मुंबई में सोमवार को जमकर बारिश हुई. इसके कारण निचले इलाके जलमग्न हो गए. साथ ही मुंबई की बारिश का यातायात सेवाओं पर भी असर पड़ा. इसके चलते सड़क, रेल और मेट्रो रेल सेवाएं बाधित हुईं. वहीं नवी मुंबई के वाशी सेक्टर 17 में वाशी प्लाजा की दीवार ढह गई. इसके कारण कई वाहनों को भारी नुकसान हुआ है. हालांकि गनीमत रही कि कोई जीवन हानि नहीं हुई. आईएमडी ने मुंबई में कल भी भारी बारिश की चेतावनी दी है. मुंबई और उपनगरीय इलाकों में आज जब लोग सोकर उठे तो बारिश हो रही थी. बीच-बीच में कई जगहों पर…
बढ़ती हुई मौतों और तनाव कम करने की अपील के बावजूद, ईरान ने युद्ध विराम वार्ता को खारिज कर दिया है, जबकि इजरायली हमले जारी हैं. इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष हर बीतते घंटे के साथ और बढ़ता जा रहा है. सोमवार शाम को इजरायल ने एक बार फिर मध्य ईरान पर हवाई हमले किए. वहीं रात को इजरायल के लड़ाकू विमानों ने तेहरान में लाइव प्रसारण के दौरान सरकारी टेलीविजन मुख्यालय पर बमबारी कर दी. इस हमले में कुछ पत्रकारों के मारे जाने की भी खबर है. इधर ईरान ने भी इजरायल पर अब तक लगभग 400…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की और श्री साय को 23 जून को ओलम्पिक दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया, प्रदेश वालीबॉल संघ अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ उपाध्यक्ष श्री सुनील रामदास एवं संयुक्त सचिव श्री प्रशांत रघुवंशी उपस्थित थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
