लोकतंत्र के मंदिर से पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का सशक्त संदेश रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर हरियाली, जनभागीदारी और मातृ सम्मान के भाव से सराबोर नजर आया। ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप सहित विधानसभा के सभी सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। यह संकल्प केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहा,…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलाईगढ़ जिले के जनपद पंचायत सारंगढ़ की ग्राम पंचायत गोड़म में सीएलएफ क्लस्टर से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगभग 30 हजार सीड बॉल तैयार किए गए। मानव श्रृंखला बनाकर बीज रोपण उत्सव मनायाइन सीड बॉल का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्लस्टर के सरपंचों, अन्य अधिकारियों तथा स्व-सहायता समूह की दीदियों की उपस्थिति में क्लस्टर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों को किया गया। इस दौरान सभी ने मिलकर मानव श्रृंखला का निर्माण कर बीज रोपण उत्सव मनाया और लोगों को वीबी जीरामजी अंतर्गत पौधारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तालाबों…
वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत बालोद जिले में 2.85 लाख जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण, 19.23 लाख घनमीटर अतिरिक्त जल संचयन क्षमता विकसित रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग, तालाब, डबरी, रिचार्ज शाफ्ट, चेकडैम एवं भू-जल पुनर्भरण कार्यों से जल सुरक्षा की दिशा में उल्लेखनीय पहल रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान प्रदेशभर में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दे रहा है। अभियान के माध्यम से रोजगार सृजन…
182 हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता रायपुर- छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। राज्य शासन के जल संसाधन विभाग ने विकासखण्ड खड़गंवा के अंतर्गत आने वाले गज्जूपानी जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए तीन करोड़ आठ लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस जलाशय के के जीर्णाेद्धार 182 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाइ्र की सुविधाए मिलेगी। मुख्य नहर और बांध का होगा कायाकल्प इस स्वीकृत राशि से गज्जूपानी जलाशय के मुख्य बांध और उसकी नहरों के जीर्णाेद्धार व मरम्मत का कार्य किया जाएगा। लंबे समय से बेहतर रखरखाव की…
जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ान रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत -गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन का एक बड़ा जरिया बनकर उभर रही है। इस योजना के तहत बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत खोटलापाल में कराए गए डबरी (छोटे तालाब) निर्माण कार्य ने न केवल जल संकट को दूर किया है, बल्कि स्थानीय किसान की जिंदगी में भी समृद्धि के नए रंग भर दिए हैं। ग्राम खोटलापाल निवासी किसान श्री सोनधर की भूमि पर निर्मित यह डबरी आज पूरे क्षेत्र में…
2.85 लाख जल संरचनाओं से बढ़ी जल संचयन क्षमता रायपुर- छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान अब केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और भूजल स्तर को बढ़ाने का एक सफल जनआंदोलन बन चुका है। जनभागीदारी, श्रमदान और महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को अभूतपूर्व सफलता दिलाई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर एक बड़ी क्रांति आकार ले रही है। राज्य शासन की ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार…
श्री पीयूष गोयल आज से, यूके को होने वाले भारत के लगभग सभी निर्यात पर कोई सीमा शुल्क नहीं लगेगा। इससे हमारे छोटे व्यवसायों, किसानों, मछुआरों, नवोन्मेषकों, महिलाओं और श्रम-प्रधान उद्योगों के लिए बड़े अवसर खुलेंगे, क्योंकि परिवर्तनकारी ‘व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता’ (सीईटीए) आज से लागू हो रहा है।यह भारत का सबसे व्यापक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) है और यह बड़ी संख्या में नौकरियों और व्यापार- अवसरों का सृजन करके समृद्धि लाएगा। इससे भारतीय निर्माताओं को धीरे-धीरे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा और हर नागरिक को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले सामान प्राप्त करने का लाभ मिलेगा।…
Astrology Tips: क्या आपने कभी सोचा है कि घर की छत पर रखी कुछ साधारण-सी चीजें भी आपकी किस्मत और ग्रहों की स्थिति पर असर डाल सकती हैं? ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि घर का हर हिस्सा पंचतत्व और ग्रहों की ऊर्जा से जुड़ा होता है. छत को आकाश तत्व का प्रतिनिधि माना गया है, जहां से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं घर में प्रवेश करती हैं. यदि यहां बेकार, टूटी या अशुभ मानी जाने वाली वस्तुएं लंबे समय तक पड़ी रहें तो उनका संबंध राहु, केतु और शनि जैसे ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता…
IPO News: खुशखबरी! देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ आज यानी मंगलवार, 14 जुलाई से निवेशकों के लिए खुल गया है. ये इस साल के सबसे बड़े IPO में से एक है. अगर आप इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले इसकी कीमत, इश्यू साइज, ग्रे मार्केट प्रीमियम और ब्रोकरेज को अच्छे से चेक कर लें. कितना है इश्यू साइज?एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का IPO करीब 9,813 करोड़ रुपये का है. ये पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है यानी कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं कर रही है, बल्कि मौजूदा शेयरधारक…
Ashadha Purnima 2026 Date: आषाढ़ पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होता है. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान की पूजा करते हैं और कथा सुनते हैं. इस व्रत में प्रदोष काल के समय धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, रात के समय में चंद्रमा की पूजा करके अर्घ्य देते हैं. कभी कभी पूर्णिमा व्रत और पूर्णिमा का स्नान-दान अलग अलग दिन होता है. आइए जानते हैं कि आषाढ़ पूर्णिमा कब है? आषाढ़ पूर्णिमा पर स्नान और दान का मुहूर्त क्या है? आषाढ़ पूर्णिमा 2026 तारीख वैदिक…
