बिलासपुर, 26 नवंबर 2024/कस्टम मिलिंग योजना के तहत् खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है। उपार्जित धान के अनुसार मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा समस्त मिलर्स द्वारा अनुबंध अनुसार शत्-प्रतिशत चावल जमा कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं। वर्तमान में जिले के 04 मिलर्स द्वारा चावल जमा किया जाना शेष है। जिले के ऐसे मिलर जिनके द्वारा शत्-प्रतिशत चावल जमा नहीं किया गया है, उन्हें कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा नोटिस जारी करते हुए दिनांक 30…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर, 26 नवम्बर/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जन्म दिवस रतनपुर में भी धूमधाम से मनाया गया। श्री साव ने मंदिर का दर्शन कर मां महामाया देवी का आशीर्वाद लिया। राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई मित्रों का पद प्रक्षालन कर सम्मान किया। जन्म दिवस की खुशी में उप मुख्यमंत्री जी को लड्डुओं से तौला गया और सभी का मुंह मीठा कराया गया।प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी। उन्होंने लगभग 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 30 लाख रुपए के छह ई रिक्शा…
रायपुर 26 नवम्बर/ छत्तीसगढ़ राज्य की षष्ठम विधान सभा के रायपुर दक्षिण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में विजयी हुए नव-निर्वाचित सदस्य सुनील कुमार सोनी ने विधान सभा में अपनी औपचारिक कार्यवाही पूरी की। उन्होंने विधानसभा भवन में उपस्थित होकर सभी आवश्यक प्रपत्रों को भरा और विभिन्न शाखाओं के कार्यों के साथ-साथ सदस्यों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। सुनील कुमार सोनी ने निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्वाचन प्रमाण-पत्र भी विधानसभा में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने नव-निर्वाचित सदस्य का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सुनील कुमार सोनी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र…
कोरबा 26 नवम्बर/ कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के विरुद्ध निरंतर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा तहसील के ग्राम दादरखुर्द में शासकीय भूमि में कब्जा कर फसल लेने वाले अतिक्रमणकारी प्रभाती लाल एवं पुरुषोत्तम घाडगे द्वारा 3-3 एकड़ राजस्व भूमि में कब्जा कर लिए गए धान के…
बिलासपुर 26 नवम्बर/ रतनपुर के कसेर पारा में रहने वाले राजेंद्र कसेर(54) टीचर थे। उनकी पोस्टिंग पथरिया में थी। रविवार 24 नवंबर की रात वे कवि सम्मेलन में बिलासपुर पुलिस लाइन आए थे। रात करीब डेढ़ बजे वे अपने दो शिक्षक साथियों के साथ कार से रतनपुर आए। दोस्तों ने उन्हें घर के पास कार से उतार दिया। इसके बाद वे पैदल ही घर जाने के लिए निकले। इधर रातभर शिक्षक अपने घर नहीं पहुंचे। सोमवार की सुबह उनका शव बिखमा तालाब के पास मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना टीचर के स्वजन को दी। आसपास के लोगों ने…
रायपुर 26 नवम्बर/ सरकारी व निजी अस्पतालों में 5 लाख तक मुफ्त ईलाज के लिए 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गो को केवाईसी कराकर नया आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। कार्ड नही बनवाने पर सरकारी या निजी अस्पताल राशन कार्ड के प्रकार के अनुसार पुरानी लिमिट में ही ईलाज की सुविधा देगें। बीपीएल कार्ड होने पर उनके सहित पूरे परिवार को हर साल 5 लाख और एपीएल होने पर 50 हजार तक मुफ्त ईलाज की सुविधा मिलेगी। केवाईसी कराने पर बुजुर्गो का अगल आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जायेगा। इस कार्ड से वे किसी भी सरकारी व इन्पैलन निजी अस्पतालों में…
रायपुर 26 नवम्बर/ 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने कहा कि यह बहुत ही सुखद है कि राज्य विद्युत कंपनियों, मण्डलों, निगमों में खेल-कूद की गतिविधियों पर ध्यान दिया जाता है। जिसके कारण यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर योगदान कर रही है तथा भारतीय टीम में भी जगह बनाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि हम देश के लिए सिर्फ बिजली ही नहीं पैदा करते बल्कि खिलाड़ी भी पैदा करते है और सिर्फ बिजली आपूर्ति ही नहीं…
कोरबा। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग का कार्य जिले के 104 पंजीकृत राईस मिलर्स कर रहे हैं। साल बीत जाने के बाद धान उठाव के अनुपात में 2,009.12 मीट्रिक टन चावल जमा करना शेष है। चावल जमा नहीं करने वाले मिलर्स को जिला प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पखवाड़े भर के भीतर चावल जमा नहीं किए जाने पर संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा हेतु जिले के राइस मिलरों के द्वारा उठाए गए धान की मात्रा 1,97,796.16 मीट्रिक टन के विरुद्ध जमा करने के लिए…
मेष- आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आपका काम पूरा हो सकेगा, इसलिए आपको हिम्मत दिखाकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवी व्यक्तियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। वृषभ- आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आप अपने…
सुकमा, 21 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर्व की शुरुआत के साथ किसानों में उत्साह का माहौल है। धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू और समयबद्ध बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से आनलाईन टोकन व्यवस्था की भी की गई है। इस प्रणाली से किसानों का समय बच रहा है और व्यवस्था अधिक पारदर्शी हुई है। ऑनलाइन टोकन से बढ़ी सुविधा नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा सुकमा गौरव शर्मा ने बताया कि 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि धान…
