Author: chhattisgarhrajya.in

बिलासपुर, 28 नवम्बर 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर 16 फरवरी 2024 को विधिवत रूप से स्कूलों में न्योता भोज की शुरुआत की गई और देखते ही देखते न्योता भोज ने पूरे प्रदेश के स्कूलों में अपनी एक अलग पहचान बना ली। सामुदायिक सहयोग से स्कूली बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस आयोजन को स्कूली शिक्षक और विभिन्न समुदाय के लोग हाथों हाथ ले रहे हैं और साथ ही प्रशासन की भी पूरी सहभागिता इसमें नजर आ रही है, यही वजह है कि जहां भी न्योता भोज का आयोजन…

Read More

बिलासपुर. 28 नवम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव संविधान दिवस पर नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान में प्रत्येक नागरिक को बराबर अधिकार दिए गए हैं। हमारा संविधान किसी ग्रन्थ से कम नहीं है। यह हमारा सर्वाेच्च ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है। इसका मूल तत्व संविधान की प्रस्तावना से स्पष्ट होता है। एचएनएलयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन, प्रो. योगेंद्र श्रीवास्तव,…

Read More

रायपुर 28 नवंबर 2024। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभागार में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रीगणों और विधायकों ने सोनी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। विधायक सुनील सोनी ने शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा और उनकी सेवा में समर्पित…

Read More

पोषक तत्वों से भरपूर फल स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं। हर फल की अपनी खासियत और फायदे होते हैं। स्वाद में खट्टा-मीठा लगने वाला कीवी भी अपने बेजोड़ फायदों के लिए जाना जाता है। इसका खट्टा मीठा स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है। कीवी में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन ई और पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कीवी में कैलोरी कम मात्रा में होती है इसलिए वजन कम करने वालों के लिए यह फल अमृत समान है। चलिए बताते हैं इस फल का सेवन करने से कौन सी परेशानियां दूर होंगी और इसका…

Read More

कोरबा 28 नवंबर 2024। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के विरुद्ध निरंतर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। गोदामां, दुकानों में अवैध रूप से भंडारित धान पर जब्ती कार्यवाही की का रही है। इसी कड़ी में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम कोरकोमा के गज्जु अग्रवाल से 20 क्विंटल, मदनपुर के हसन खान से…

Read More

रायपुर 28 नवंबर 2024। कसडोल नगर के पारस नगर सेक्टर से रेस्क्यू किए गए नर बाघ की दहाड़ अब गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में गूंजेगी। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू बाघ किए गए इस बाघ को आज सुरक्षित तरीके से गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में छोड़ दिया गया। गुरू घासीदास तमोर पिंगला छत्तीसगढ़ का नया टायगर रिजर्व है। इसका कुल क्षेत्रफल 2829.387 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें 1254.586 वर्ग किलोमीटर आरक्षित वन, 1438.451 वर्ग किलोमीटर संरक्षित वन तथा 136.35 वर्ग किलोमीटर राजस्व क्षेत्र शामिल हैं। गौरतलब है कि बलौदाबाजार वनमंडल के कसडोल तहसील में बीते 8…

Read More

उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत के जियान में में रहने वाले 23 वर्षीय श्याओमा नामक व्यक्ति को लगभग एक महीने से लगातार छींकने, नाक बंद होने और नाक बहने की समस्या थी. इसके लिए वह पारंपरिक चीनी चिकित्सा (टीसीएम) से खुद का इलाज करता रहता था. इन असफल प्रयासों के बाद उसने जियान के गॉक्सिन अस्पताल में चिकित्सकों को अपनी परेशानी बताई. क्लिनिक के मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार अस्पताल ने उसे एलर्जिक राइनाइटिस से पीड़ित पाया. इसके बाद जब नाक की एंडोस्कोपी की गई तो जांच में उसकी नाक के अंदर कोई चीज फंसी हुई मिली. यह एक सफेद गांठ…

Read More

गरियाबंद 28 नवंबर 2024। हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों हेतु जिले में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए समय सारणी जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी कर दी गई है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित तथा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर होगा। गुणवत्ता का लक्ष्य प्राप्त करने एवं जिले में परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल के तर्ज पर कराया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत ने बताया कि…

Read More

रायपुर 28 नवंबर 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने नशे की दवा एवं सामग्री बेचने वालों पर रोक लगाने के साथ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों पर प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं, ऐसे दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस मिलकर नशे के सामानों की बिक्री करने वालों पर कड़ी निगरानी करें और नियमित रूप से जांच करें। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया…

Read More

रायपुर 28 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। वार्ड 35 निवासी विजय लक्ष्मी चौहान ने मेडिकल अलाउंस मिलने में देरी होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वह राजस्व विभाग में पदस्थ है। उन्होंने राजधानी स्थित एमजीएम अस्पताल में आंख का आपरेशन करवाया था। उनको 33 हजार 6 सौ रूपए का बिल विभाग से मिलना था। लेकिन भुगतान मिलने में देरी हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी…

Read More