रायपुर 28 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़ में न्यूनतम पारा ठहर गया है। सरगुजा संभाग को छोड़कर अन्य जगहों पर तापमान में कमी नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। सरगुजा में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। नवंबर के महीने में पड़ रही सामान्य से ज्यादा ठंड की स्थिति अगले दो दिन ऐसे ही रहने के आसार हैं। बलरामपुर में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मैदानी इलाकों की बात करें…
Author: chhattisgarhrajya.in
टीवी की मशहूर अदाकारा रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब रूपाली गांगुली द्वारा 50 करोड़ रुपये के मानहानि के मुकदमे को लेकर ईशा वर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। ईशा ने कहा कि यह उन्हें परेशान करने के लिए नहीं है। उनका यह कारनामा उनका असली चेहरा सामने लाता है। इन सब विवादों के बीच ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने अपने पिता और अपने बचपन के अनुभवों से जुड़ी अपनी निजी कहानी अपने फैंस के साथ शेयर की…
मेष- आज का दिन आपके लिए कुछ कर दिखाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको आपको समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। कामों को लेकर यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाने की आवश्यकता है। घर की साज-सज्जा और रख रखाव पर आप पूरा ध्यान देंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। वृषभ- आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ नई प्लानिंग कर…
महासमुंद। शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक शाला रामसागरपारा संकुल पटेवा मे दिनाक 26 नवम्बर 2024 को संविधान दिवस मनाया गया और संविधान की उद्देशिका का वाचन शिक्षक कोमल दीवान द्वारा किया गया। हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्र आत्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की क्षमता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी…
रायपुर । जब जीवन में हर तरफ अंधेरा दिखाई देने लगे तब उम्मीद के एक छोटी सी रोशनी भी पूरे जीवन को प्रकाशवान कर जाती है। ऐसी ही कहानी है कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रेमते में रहने वाली 15 साल की आशा चक्रेश की। सिकलसेल से पीड़ित आशा के जीवन में कई उतार चढ़ाव आये पर कहीं भी उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही थी। यहां पर आशा के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना एक नई उम्मीद बन कर आई। आशा को जन्म से ही सिकलीन की बीमारी है। यह जानकारी मजदूर माता पिता के लिए किसी…
रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नया रायपुर स्थित नवनिर्मित शासकीय आवास में अपने परिजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े को उनके नए आवास में प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। गृह प्रवेश समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, किरण देव, इंद्र कुमार साहू, धर्मजीत सिंह, पुरंदर मिश्रा, योगेश्वर राजू सिन्हा सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण ने…
बिलासपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता मे आज बिलासपुर कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष मे स्थानीय निकायों के निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों संभाग के संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए। निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बैठक में चुनाव संबंधी सभी तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने के दिए। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति, और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण विषयों की तैयारियों की समीक्षा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में प्रायः सभी स्थानों पर अब धान की फसल पक चुकी है तथा किसानों द्वारा धान की मिंजाई का कार्य थ्रेसर मशीन के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान खेत खलिहानों से गुजरने वाली लाइनों पर दुर्घटना की कुछ खबरों ने पॉवर कंपनी प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट किया है। दुर्घटना के कारणों और निदान के संबंध में पॉवर कंपनी द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें किसान भाइयों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। धान मिंजाई का कार्य थ्रेसर मशीनों से किया जाता है। इस दौरान खेत-खलिहानों से गुजरने वाली एलटी लाइनें, 11…
बिलासपुर। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज दो दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। श्री पटेल ने आज सेंदरी और रतनपुर का दौरा किया। स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उनके कार्यों की सराहना की। रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ओटी का उद्घाटन किया। इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल सबसे पहले सेंदरी के स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे। उन्होंने दसवीं कक्षा के बच्चों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया।…
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला रेडक्राॅस सोसायटी अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी के जिला शाखा रायपुर की सामान्य सभा आयोजित की गई। इसमें सर्वप्रथम सामान्य सभा की बैठक में कलेक्टर ने रेडक्राॅस के उद्देश्य, कार्य एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव की प्रक्रिया को बताते हुए पूर्व में प्रकाशित दावा आपत्ति के बाद आजीवन एवं संरक्षक सदस्यों की अंतिम सूची प्रबंध समिति सदस्यता के लिए नामांकन फाॅर्म भरा गया। 15 आवेदकों ने फाॅर्म भरा और सभी को सर्वसम्मति से सदस्य का चयन किय गया। रायपुर शाखा के लिए श्री…
