अमृतसर- अमृतसर-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह कॉलोनी की रहने वाली 2 नाबालिग बहनें अचानक लापता हो गई हैं। इन लड़कियों के पिता मनोज कुमार ने बताया कि वे दोनों कोचिंग के लिए कंप्यूटर सैंटर जाती थीं। जहां उनका फाइनल पेपर था और दोपहर 3 बजे के करीब घर से निकली थीं। पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी रोजी को कोचिंग सैंटर छोड़ने के लिए छोटी बेटी गई थी, मगर कुछ देर बाद कोचिंग सैंटर से फोन पर सूचना मिली कि उनकी लड़की पेपर देने के लिए नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने दोनों लड़कियों को ढूंढना शुरू किया…
Author: chhattisgarhrajya.in
Kidney Stone Symptoms: आज की खराब लाइफस्टाइल और खाने-पीने में लापरवाही की वजह से किडनी स्टोन की प्रॉब्लम होना एक बेहद ही कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है. जब हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और नमक या अन्य मिनरल्स इकठ्ठा होने लगते हैं, वे वे ही समय के साथ छोटे-छोटे पत्थरों का रूप ले लेते हैं. शुरूआती दौर में ये स्टोन काफी ज्यादा छोटी होती है और हमें किसी भी तरह कु प्रॉब्लम नहीं देती है, लेकिन जैसे-जैसे इसका साइज बढ़ता है, यह एक असहनीय दर्द और सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा कर सकती है. इसलिए, आपको समय रहते…
Friday Theatre Releases: अगर आप इस हफ्ते थिएटर जाकर फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो 12 जून आपके लिए खास रहने वाला है. इस शुक्रवार रोमांस, हॉरर, थ्रिलर, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं. दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी, कंगना रनौत और एमिली ब्लंट जैसे सितारे दर्शकों का एंटरटेंमेंट करने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में सबकुछ. Main Vaapas Aaunga दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ एक इमोशनल-रोमांटिक कहानी है. फिल्म प्यार, बिछड़ने और अपनी पहचान खोजने की जर्नी…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. देश के कई शहरों में बड़े-बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है और टेक कंपनियां अरबों रुपये का निवेश कर रही हैं. इसी बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में प्रस्तावित एक बड़े एआई डेटा सेंटर को लेकर नई बहस शुरू हो गई है. सवाल यह है कि डिजिटल भविष्य को मजबूत बनाने वाले ये डेटा सेंटर आखिर कितने प्राकृतिक संसाधनों की खपत करते हैं? विशेषज्ञों का कहना है कि एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के साथ पानी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है, जो आने…
Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो. लेकिन बढ़ते खर्चों और वित्तीय चुनौतियों के कारण कई बार बचत करना मुश्किल हो जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद कुछ छोटी-छोटी कमियां भी आर्थिक असंतुलन का कारण बन सकती हैं. हालांकि, इन मान्यताओं का वैज्ञानिक प्रमाण सीमित है, लेकिन कई लोग इन्हें सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन से जोड़कर देखते हैं. तिजोरी और अलमारी की दिशा रखें सही वास्तु शास्त्र में धन रखने की जगह को विशेष महत्व दिया गया है. मान्यता है कि जिस अलमारी या तिजोरी…
10 जून, 2026 को, भारत अपनी लोकतांत्रिक यात्रा में एक उल्लेखनीय क्षण का गवाह बनेगा, जब नरेंद्र मोदी निरंतर कार्यकाल के मामले में देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। वस्तुत: स्वतंत्रता के बाद से ही सार्वजनिक जीवन में शामिल रहने के कारण, मुझे पिछले 2 लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों के साथ निकटता से बातचीत करने का अवसर मिला है। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेरे गुरु थे। उन्हें उपनिवेशवाद, गरीबी, विभाजन और सांप्रदायिक संहार से उभरती हुई एक घायल सभ्यता विरासत में मिली थी। उनकी महान उपलब्धि एक विशाल और विविध…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सत्ता में 12 साल पूरे कर लिए हैं। एक दशक से ज्यादा के कार्यकाल में मोदी सरकार ने ऐसे कई बड़े फैसले किए हैं, जिसने देश की राजनीति को हमेशा-हमेशा के लिए बदल दिया है और जिसके चलते भारत में बहुत बड़ा सामाजिक और आर्थिक बदलाव हुआ है। हम यहां पर उन बड़े फैसलों में से 12 चुनिंदा फैसलों पर बात कर रहे हैं। संविधान से अनुच्छेद 370 खत्म मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही 5 अगस्त, 2019 को जम्मू और कश्मीर के लिए संविधान में अनुच्छेद 370 के…
International Desk: अमेरिका और इजराइल के साथ हुए संघर्ष के बाद ईरान में आम नागरिकों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। बमबारी और सैन्य हमलों की चर्चा अब पीछे छूटती जा रही है, जबकि महंगाई, बेरोजगारी, दवाओं की कमी और आर्थिक अस्थिरता लोगों की सबसे बड़ी चिंता बन चुकी है। तेहरान के 52 वर्षीय सरकारी कर्मचारी मेहदी बताते हैं कि उन्होंने एक दिन मोहल्ले की दुकान से उधार राशन लिया और अगले दिन भुगतान करने पहुंचे तो सामान का बिल लगभग दोगुना हो चुका था। उनका कहना है कि वेतन अब महीने के बीच तक भी नहीं चल पाता। रोटी,…
दुनिया में लोग तरह-तरह की चीजों का कलेक्शन करते हैं, लेकिन इंडिया के एक शख्स ने अपने अनोखे शौक से वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है. सुनील जोसेफ के पास दिसंबर 2025 तक 858 पेपर कप के कलेक्शन थे. अब शायद उनके पास और भी ज्यादा कप हों. दो बच्चों के 57 साल के पिता का कहना है कि वे बचपन से ही चीजें जमा कर रहे हैं और पांचवीं कक्षा तक पहुंचते-पहुंचते वे टिकट, सिक्के और माचिस की डिब्बियों के स्टिकर जमा करने के शौकीन हो गए थे. समय के साथ यह शौक जुनून में बदल गया और उन्होंने कई…
दुर्ग – जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग और कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 17 जून 2026 (बुधवार) को एक वृहद जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का आयोजन खम्हरिया, भिलाई स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक से मिली जानकारी के अनुसार, इस रोजगार मेले में कुल 10 प्रतिष्ठित नियोजकों की ओर से तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के कुल 2,029 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जिनमें कक्षा 10वीं,…
