रायपुर – राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात एक प्रमुख जलापूर्ति पाइपलाइन फटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी बह गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मुख्य मार्ग सहित आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह पाइपलाइन शहर की विभिन्न पानी टंकियों तक जलापूर्ति पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण लाइन है। पाइप फटने के बाद तेज बहाव के कारण सड़क पर पानी भर गया और वाहन चालकों व राहगीरों की आवाजाही प्रभावित हुई। वेदही अस्पताल की गली सहित आसपास के क्षेत्रों में भी जलभराव…
Author: chhattisgarhrajya.in
राजस्थान- राजधानी जयपुर के खो-नागोरियान इलाके में मंगलवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद हरकत में आई पुलिस ने बुधवार को रिहायशी इलाके में बड़ी छापेमारी की. पुलिस ने आयशा कॉलोनी और जावेद नगर से 4 और अवैध पटाखा फैक्ट्रियां ढूंढ निकाली हैं, जिन्हें तुरंत सीज़ कर दिया गया. इन फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में पोटाश, बारूद और बने हुए अवैध पटाखे बरामद हुए. कल हुए ब्लास्ट मामले में बड़ा अपडेट मंगलवार को हुए हादसे में जान गंवाने वाले सभी 8 लोगों की पहचान हो…
मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण कंडवाल के एक ही ठिकाने पर एक साथ तीन टीमों ने छापेमारी की. प्रारंभिक जांच में अधिकारी के पास आय से अधिक संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल आय ढाई करोड़ होना चाहिए थी, लेकिन कुल अर्जित आय साढ़े नौ करोड़ पाई गई है. लोकायुक्त की इस कार्रवाई से विभागीय गलियारों में हड़कंप मच गया है. जांच के दौरान अधिकारी और उनके परिजनों से जुड़ी…
उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा हो गया, जहां उत्तरकाशी से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. हादसे के बाद आसपास के इलाके में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गई हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा मसूरी के झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर हुआ. ये कार उत्तरकाशी से लौट रही थी, रास्ते में कार सवारों ने पास की दुकान से कुछ…
उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा हो गया, जहां उत्तरकाशी से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. हादसे के बाद आसपास के इलाके में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गई हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा मसूरी के झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर हुआ. ये कार उत्तरकाशी से लौट रही थी, रास्ते में कार सवारों ने पास की दुकान से कुछ…
नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – श्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर- छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम का प्रतीक बना संस्कृति विभाग का बहुप्रतीक्षित कला प्रशिक्षण शिविर “आकार-2026” रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। 25 मई से 9 जून तक महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर, रायपुर में आयोजित इस 16 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से आए 1281 प्रतिभागियों ने 16 विभिन्न कला विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को नई दिशा दी। समापन समारोह…
पंचरुखी/कांगड़ा : कांगड़ा जिले के पंचरुखी थाना क्षेत्र के तहत एक युवती ने कथित तौर पर शादी का वायदा टूटने से आहत होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की खौफनाक कोशिश की। 3 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद जब प्रेमी ने अचानक मुंह मोड़ लिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया, तो युवती यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ (फिनाइल) पी लिया। फिलहाल, युवती पालमपुर अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता रेखा देवी पुत्री प्रेम…
बहराइच : जिले में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर मंगलवार रात एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में 17 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, हादसा हरदी थाना क्षेत्र के गदामार गांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ। बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक और लखनऊ से रुपईडीहा जा रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार कई…
अमृतसर- अमृतसर-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह कॉलोनी की रहने वाली 2 नाबालिग बहनें अचानक लापता हो गई हैं। इन लड़कियों के पिता मनोज कुमार ने बताया कि वे दोनों कोचिंग के लिए कंप्यूटर सैंटर जाती थीं। जहां उनका फाइनल पेपर था और दोपहर 3 बजे के करीब घर से निकली थीं। पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी रोजी को कोचिंग सैंटर छोड़ने के लिए छोटी बेटी गई थी, मगर कुछ देर बाद कोचिंग सैंटर से फोन पर सूचना मिली कि उनकी लड़की पेपर देने के लिए नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने दोनों लड़कियों को ढूंढना शुरू किया…
Kidney Stone Symptoms: आज की खराब लाइफस्टाइल और खाने-पीने में लापरवाही की वजह से किडनी स्टोन की प्रॉब्लम होना एक बेहद ही कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है. जब हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और नमक या अन्य मिनरल्स इकठ्ठा होने लगते हैं, वे वे ही समय के साथ छोटे-छोटे पत्थरों का रूप ले लेते हैं. शुरूआती दौर में ये स्टोन काफी ज्यादा छोटी होती है और हमें किसी भी तरह कु प्रॉब्लम नहीं देती है, लेकिन जैसे-जैसे इसका साइज बढ़ता है, यह एक असहनीय दर्द और सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा कर सकती है. इसलिए, आपको समय रहते…
