मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे: जन्मदिन बना यादगार रायपुर -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस को जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के बीच जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाया, उसने इस दिन को बच्चों के जीवन की एक अविस्मरणीय स्मृति बना दिया। जैसे ही मुख्यमंत्री आश्रम परिसर पहुँचे, बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक दौड़ गई। वे दौड़कर उनके पास आए और कुछ ही क्षणों में पूरा वातावरण एक पारिवारिक मिलन जैसा हो गया। उस पल मुख्यमंत्री किसी पद पर आसीन व्यक्ति नहीं, बल्कि बच्चों के अपने स्नेही…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का 62वाँ जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में अत्यंत उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने गृहग्राम बगिया स्थित अपने घर पहुंचते ही सबसे पहले अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर…
दिल्ली (Delhi) के पश्चिमी इलाके सुभाष नगर में आज, शनिवार, 21 फरवरी को तड़के सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक डिलीवरी बॉय को तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार यह एक्सीडेंट राजौरी गार्डन की ओर जाने वाले नजफगढ़ रोड पर सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट पर हुआ। इस एक्सीडेंट की वजह से डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने डिलीवरी बॉय को मृत घोषित कर दिया। नशे में कार चला रहा था शख्स मृत डिलीवरी बॉय का नाम हेम शंकर बताया…
शिमला के ठियोग उपमंडल के अंतर्गत जगोड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। धमांदरी सड़क के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंसने से एक प्रवासी मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, जब मजदूर सड़क निर्माण में जुटे थे, तभी अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी नीचे आ गिरी। वहां काम कर रहा एक मजदूर इसकी चपेट में आ गया और गहरे मलबे में दब गया। मौके पर मौजूद साथी श्रमिकों और स्थानीय निवासियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि जनकल्याण ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। नई सूची के अनुसार प्रदेश में करीब 25 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। पहले राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 2 करोड़ 12 लाख थी, जो अब घटकर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार रह गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चार महीने तक चलाया गया। 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जारी…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने 62वें जन्मदिन के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की तथा रक्तदाताओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री के 62वें जन्मदिन के अवसर पर अल्फा ग्लोब फाउंडेशन, रायपुर तथा शिवनाथ ब्लड सेंटर द्वारा 62 लोगों के रक्तदान की विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान महादान है और यह मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, प्रसव एवं गंभीर बीमारियों के दौरान जब…
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा है. वे यमुना सिटी में सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखेंगे. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली शामिल होंगे. ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत का पहला सेमीकंडक्टर पार्क बन रहा है. ये प्रोजेक्ट बेहद खास है. पूरा प्रोजेक्ट करीब 48 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद भारत सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम आगे बढ़ जाएगा. इस सेमीकंडक्टर यूनिट की खासियतें हम यहां बता रहे हैं. क्या हैं इस सेमीकंडक्टर यूनिट की खासियत आज PM मोदी और CM…
अमरोहा, यूपी के अमरोहा में एक 22 साल के युवक की जान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और पुलिस की तेजी से बच गई। नौकरी न मिलने के दुख में वह आत्महत्या करने वाला था, लेकिन इंस्टाग्राम पर उसकी पोस्ट देखकर मेटा का एआई सिस्टम ने तुरंत खतरा समझ लिया और पुलिस को अलर्ट भेज दिया। महज 10 मिनट में पुलिस उसके घर पहुंच गई और उसकी जान बचा ली। युवक ने पोस्ट किया वीडियो अमरोहा के रजबपुर इलाके का रहने वाला यह युवक बीएससी पास है। शुक्रवार सुबह उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला। वीडियो में उसके हाथ में कीटनाशक (जहर)…
मध्य प्रदेश में अब नई आबकारी नीति लागू हो गई है। प्रदेश सरकार ने साल 2026-27 के लिए आबकारी नीति में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए जारी की गई नई नीति के तहत कहा गया कि, प्रदेश में कोई भी नई शराब दुकान नहीं खुलेगी। अहाते पहले की तरह अब भी बंद ही रहेंगे। वहीं, एक समूह को पांच से ज्यादा दुकानें आवंटित नहीं की जाएंगी। वहीं, कोई भी पुरानी शराब दुकान का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। ये शर्तें माननी होंगी नर्मदा नदी के तट से 5 किलोमीटर की दूरी के प्रतिबंध यथावत रहेगा।-मदिरा दुकानों की दूरी: मदिरा दुकानों को नर्मदा के तट…
