रायपुर- तेजी से बदलते सामाजिक ढांचे में रिश्तों की जटिलताएं भी नई चुनौतियां लेकर सामने आ रही हैं। अक्सर घर की चारदीवारी के भीतर पनपने वाली पीड़ा—चाहे वह किसी बुजुर्ग की उपेक्षा हो या किसी पुरुष का मानसिक तनाव—अनसुनी रह जाती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग ने इस खामोशी को आवाज़ देने का एक नया रास्ता दिखाया है। दुर्ग जिले में शुरू हुई जेंडर-बैलेंस्ड काउंसलिंग व्यवस्था आज पारिवारिक विवाद समाधान का एक ऐसा समावेशी मॉडल बनकर उभरी है, जिसकी गूंज अब राष्ट्रीय स्तर तक सुनाई दे रही है। सेक्टर-6 स्थित महिला थाना का परिवार परामर्श केंद्र, जो पहले मुख्यतः महिलाओं…
Author: chhattisgarhrajya.in
नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के लाभ के लिए ‘छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (वर्गीकरण, भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2023′ में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया है । सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब इन अधिकारियों को उनके करियर में पदोन्नति के लिए रिक्त पदों की उपलब्धता का इंतज़ार नहीं करना होगा । नए नियम ’24-अ’ के तहत, निर्धारित अर्हताकारी सेवा अवधि पूरी करते ही अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर अगला उच्चतर वेतनमान स्वतः ही प्रदान कर दिया जाएगा । इस ऐतिहासिक निर्णय से अधिकारियों को पदोन्नति की प्रक्रिया में होने…
गुजरात के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी काफी प्रदर्शन काफी अच्छा रहा, जबकि कांग्रेस और अन्य दल काफी पीछे रह गए हैं. बीजेपी ने विपक्ष का सफाया कर दिया और महानगर पालिका की सभी15 सीटों पर जीत दर्ज की है. बीजेपी के खेमें इस समय खुशी की लहर है. नगर निगम से लेकर नगर पालिका और जिला पंचायत में बीजेपी का प्रदर्शन जबरदस्त रहा, लेकिन बीजेपी की लहर में भी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की नौकरी छोड़कर राजनीति में आये मनोज निनामा को हार का सामना करना पड़ा है. इससे बीजेपी को थोड़ा झटका लगा है कियोंकि निनामा से उसे…
मध्य प्रदेश के कटनी में नाबालिग 163 बच्चों से जुड़े कथित मानव तस्करी के मामले ने अब तूल पकड़ ली है. इस पूरे मामले को लेकर बिहार के जन जागरण शक्ति संगठन ने गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई है. कटनी में बिहार के अररिया जिले से महाराष्ट्र के लातूर सहित अन्य क्षेत्रों में मदरसों में शिक्षा के लिए जा रहे 163 बच्चों को रोककर बालगृह में रखा गया था. साथ ही मदरसा शिक्षकों पर मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद यह विवाद गहराता चला गया. जन जागरण शक्ति…
यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से एक बार फिर राहत मिली है. कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर दी गई अंतरिम जमानत को 25 मई 2026 तक बढ़ा दिया है, या फिर उनकी अपील पर अंतिम फैसला आने तक जो भी पहले हो. जमानत बढ़ाने की मांग क्यों? आसाराम की ओर से पेश याचिका में उनकी बढ़ती उम्र, गंभीर बीमारियों और करीब 12 साल जेल में बिताने का हवाला दिया गया. उनके वकीलों ने अदालत को बताया कि वह 29 अक्टूबर 2025 से अंतरिम जमानत पर बाहर हैं और इलाज करा…
चुनाव जीतने के लिए 137 वोटों की जरूरत चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 137 वोटों की आवश्यकता होती है. बीजेपी ने रोहिणी-ईस्ट से तीन बार के अनुभवी पार्षद प्रवेश वाही को मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है. आम आदमी पार्टी के चुनाव से हटने और कांग्रेस द्वारा हाजी जरीफ को उम्मीदवार बनाने के बाद, यह संभावना है कि बीजेपी उम्मीदवार बिना किसी बाधा के चुनाव जीत जाएगा, क्योंकि मौजूदा सरकार के पास बहुमत है. MCD Mayor Election Live: मेयर चुनाव का गणित मेयर चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में 273 वोट शामिल हैं, जिनमें…
रायपुर, राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार रात को छोटी सी बात को लेकर एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम कुश बाघ (16) है। वारदात पंचशील नगर से लगे जोगी मोहल्ला में हुई। आक्रोशित परिजनों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे से मध्यरात्रि के बीच कुछ युवकों के बीच मामूली विवाद हुआ, जो अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपियों ने दो किशोरों पर धारदार हथियार से हमला किया। कुश बाघ की घटनास्थल पर ही मौत…
दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन की चर्चा इन दिनों जोरों पर है. सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कुछ देशों की ऐसी लिस्ट जारी की है जो अगले 74 साल यानी वर्ष 2100 तक पूरी तरह गायब हो सकते हैं. बढ़ते समुद्री जलस्तर के कारण ये देश और उनके बड़े इलाके डूबने की कगार पर है. वैज्ञानिकों और संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्लोबल वार्मिंग के कारण समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. अगर ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन पर तुरंत नियंत्रण…
हॉलीवुड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की पिछले लंबे समय से चर्चा हो रही है. ये अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा फिल्म फाइनली 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इससे पहले 28 अप्रैल को मुंबई में एक शानदार स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे. इस ‘रनवे-स्टाइल सेलिब्रेशन’ के रेड कार्पेट पर करण जौहर से लेकर तमन्ना भाटिया तक ने अपने फैशन का जलवा बिखेरा. चलिए सेलेब्स के लुक्स पर एक नजर डालते हैं. इस इवेंट में सनी लियोनी एक बार फिर छा गईं. वो एक शानदार ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जिसमें अलग-अलग…
डेस्कः मंगलवार की बड़ी गिरावट के बाद आज (29 अप्रैल) शेयर बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। सेंसेक्स इस समय 1,056.46 अंक की तेजी के साथ 77,943.37 के स्तर पर आ गया। निफ्टी में भी 331.20 अंक का उछाल आया, ये 24,329.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस तेजी से निवेशकों को ₹4.37 लाख करोड़ का फायदा हुआ। कल टूटा था बाजार कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 416.72 अंकों की गिरावट के साथ 76,886.91 पर और निफ्टी 97 अंकों की गिरावट के साथ 23,995.70 पर सेटल हुआ। …
