फरीदाबाद: छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती को अगवा कर उसकी घोंटकर हत्या करने के एक मामले में साइको किलर सिंहराज को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने साइको किलर पर दो लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। घटना 31 दिसंबर 2022 की है। युवती ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में खरीददारी कर अपने मामा के यहां भूपानी जा रही थी। रास्ते में सिंहाज उसे जबरन साइकिल पर बैठाकर ले गया। युवती के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को आगरा कैनाल में फेंक…
Author: chhattisgarhrajya.in
इंदौर: कानून की रखवाली करने वाली पुलिस की छवि अब सवालों के घेरे में है। ब्राउन शुगर के झूठे आरोप में फंसाए गए गंभीर रूप से बीमार युवक की जिला जेल में मौत के बाद सामने आए गंभीर आरोपों ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। परिवार का कहना है कि युवक को बिना एफआईआर घर से उठाया गया, अवैध वसूली की गई और बाद में एक सोची-समझी साजिश के तहत झूठे एनडीपीएस केस में फंसाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला न्यायालय ने एमआईजी थाने के नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया है।…
ब्यूरो — नई दिल्ली, आईसीसी ने बुधवार को पुरुष खिलाडिय़ों की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का सात दिन में ताज छिन गया है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल कोहली को पछाडक़र नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। मिचेल के खाते में फिलहाल 845 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 352 रन बनाए, जिसमें दो शतक हैं। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीती और मिचेल प्लेयर ऑफ दि सीरीज चुने गए। कोहली 795 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए…
मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म ओ रोमियो के ट्रेलर में रोमांस के साथ भरपूर एक्शन भी देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में शाहिद कपूर एक सनकी गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह एक बेरहम शख्स है, जो लोगों मारता है और उसके बाद डांस करता है। पूरे ट्रेलर में शाहिद का खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है। साथ ही वह रोमांटिक भी नजर आ रहे हैं।ओ रोमियो के ट्रेलर में तृप्ति डिमरी का जलवा भी देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में शाहिद…
नई दिल्ली। वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली देशी की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मंगलवार को अल्ट्रा-ई सीरीज में पांच नए इलेक्ट्रिक ट्रक लांच किए जिसमें खास बात यह है कि ग्राहकों को 10 साल या 10 लाख किलोमीटर तक सर्विसिंग का विकल्प दिया जा रहा है। टाटा मोटर्स ने यहां भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में पांच इलेक्ट्रिक ट्रकों सहित आज कुल 17 ट्रक बाजार में पेश करके अपने पूरे ट्रक पोर्टफोलियो को अपग्रेड कर दिया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक गिरीश वाग ने कहा कि कंपनी ने 2045 तक नेट जीरो ग्रीन हाउस…
डेस्क: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL की समस्या बहुत आम हो गई है। यह समस्या अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार, अगर LDL को समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है। जब इसका स्तर शरीर में ज्यादा हो जाता है, तो यह धमनियों में जमा होकर ब्लड फ्लो को बाधित करता है। ऐसे में दिल से जुड़ी गंभीर…
बिजनेस | भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार, 22 जनवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 750 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी एक बार फिर 25,400 के अहम स्तर के ऊपर पहुंच गया। इसके साथ ही बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक और आर्थिक तनाव कम होने से निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार दिखा और बाजार ने राहत की सांस ली। सुबह करीब 9:45 बजे बीएसई सेंसेक्स 773.05 अंक यानी 0.94 फीसदी की तेजी के साथ 82,682.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं…
आंध्र प्रदेश के नांदियाल जिले से एक बेहद भयावह सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। नांदियाल–अल्लागड्डा मार्ग पर सिरिवेल्ला मेट्टा के पास एक यात्री बस और कंटेनर लॉरी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में बस चालक और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि बस में मौजूद सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना एक निजी AR BCVR ट्रैवल्स की बस…
भारतीय नेताओं के लिए यह समझना अत्यंत आवश्यक है कि अमरीका जैसे स्वार्थी देश की जी हज़ूरी करने के बजाय भारत की मजबूती के लिए दीर्घकालिक कारगर नीतियां बनाना जरूरी है… अमरीका स्वयं को लोकतंत्र, मानवाधिकार और सार्वभौमिक स्वाधीनता का सबसे बड़ा अभिरक्षक मानता है। लेकिन इतिहास बार-बार साबित करता है कि व्हाइट हाउस में चेहरे बदलते हैं, मान्यताओं की शब्दावली बदलती है, पर अमेरिकी सत्ता तंत्र की मूल प्रवृत्ति और दिशा लगभग अपरिवर्तित रहती है। गहराई में जाकर देखें तो अमेरिका को एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सुगठित, संगठनात्मक और दीर्घकालिक सिस्टम संचालित करता है। यह सिस्टम राष्ट्रीय हितों को…
नई दिल्ली: देश की राजधानी में लोग कितने सुरक्षित हैं, इसका अंदाजा हत्या की एक वारदात से लगाया जा सकता है, जिसमें दिनदहाड़े आरोपियों ने एक शख्स को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारकर उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है और एक दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी फरार हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस और राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिनहाड़े चाकू गोदकर शख्स को मारने का यह अपराध दिल्ली के मंगोलपुरी में बुधवार शाम के उजाले में हुआ है। चार से पांच की गैंग में आए लोगों ने यहां…
