श्रीमंत शंकर देव के विचार सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता की नींव – श्री डेका श्रीमंत शंकर देव के लेखनी से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है – श्री साय रायपुर- राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्थापित महान संत, समाज सुधारक और सांस्कृतिक चेतना के प्रणेता श्रीमंत शंकरदेव के विचारों, दर्शन और साहित्य को समर्पित शोध संस्थान का भव्य लोकार्पण आज गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा, डॉ. कृष्ण गोपाल जी सह-सरकार्यवाह,…
Author: chhattisgarhrajya.in
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग (सीओ एंड सीसीडी) के कोल सेक्शन में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एक भव्य सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) श्री तुलाराम बेहेरा के नेतृत्व में आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर मानवीय दृष्टिकोण आधारित सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करना और कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। यह रैली कोल मोडेक्स से शुरू होकर कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) और बैटरी क्षेत्र से होते हुए कार्यालय परिसर में संपन्न हुई, जिसमें कर्मचारियों और श्रमिकों ने भारी उत्साह के…
1) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्ताव का अनुमोदन तथा इससे संबंधित समस्त अनुषांगिक कार्यवाहियों के लिए विभाग को अधिकृत किया गया। 2) मंत्रिपरिषद द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में उच्च कोटि का शैक्षणिक संस्थान स्थापित किये जाने हेतु श्री विले पारले कलावनी मंडल (SVKM) को उनके नरसी मोंजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना के लिए सेक्टर-18 में चिन्हांकित लगभग 40 एकड़ भू-खण्ड का आबंटन लीज के रूप में एकमुश्त 90 वर्षाें के लिए करने की स्वीकृति प्रदान की है। एसव्हीकेएम एक ख्याति प्राप्त संस्था है, जो वर्ष 1934 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत तथा…
बिलासपुर – जिले में तत्कालीन एएसपी राजेंद्र जायसवाल से जुड़े वसूली और धमकी के वायरल वीडियो मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को तत्काल निलंबित करने और पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस तरह के कृत्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित अधिकारी को सस्पेंड किया जाए और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। क्या है पूरा मामलाबिलासपुर में पदस्थ रहे और वर्तमान में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तैनात…
दुर्ग- भिलाई में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। खुर्सीपार गेट और पावर हाउस के बीच सोमवार शाम राजधानी एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके। इस घटना में ट्रेन के इंजन के सामने लगा कांच क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दरार आ गई। गनीमत रही कि लोको पायलट और सहायक लोको पायलट सुरक्षित रहे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस (12441) बिलासपुर से नई दिल्ली जा रही थी। सोमवार शाम करीब 4 बजे जैसे ही ट्रेन खुर्सीपार गेट पार कर पावर हाउस की ओर बढ़ी, तभी अचानक इंजन…
पणजी: उत्तरी गोवा में एक कुत्ते को मर्सिडीज कार से कुचलकर मार देने के मामले में स्थानीय अदालत ने आरोपी व्यक्ति पर महज 150 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह घटना वर्ष 2024 की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद उत्तरी गोवा जिला सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया।आरोपी बोला अनजाने में हुई गलतीपुलिस जांच के बाद मामला…
तिरुवनन्तपुरम: प्रवर्तन निदेशालय ने सबरीमाला मंदिर में सोने और अन्य संपत्तियों की कथित हेराफेरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार को केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 21 जगहों पर छापेमारी की है। केरल क्राइम ब्रांच ने दर्ज की थी एफआईआर ईडी के अनुसार, यह जांच केरल क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज की गई कई सारी एफआईआर पर आधारित है। इसमें त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) के अधिकारियों, निजी लोगों, बिचौलियों और ज्वैलर्स के बीच एक गहरी आपराधिक साजिश का खुलासा हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि कोर्ट से अनुकूल आदेश मिलने के बाद 9 जनवरी को…
हैदराबाद: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के याचारम गांव में 100 से ज्यादा आवारा कुत्तों को हर देकर मारने का मामला सामने आया है। ये गांव हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर है। इस घटना के सामने आने के बाद पशु कल्याण कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। खासकर इसलिए क्योंकि कुछ ही दिन पहले तेलंगाना के तीन जिलों में 500 से अधिक आवारा कुत्तों की हत्या की खबरें सामने आई थीं। पशु कल्याण संगठनों का आरोप है कि याचरम में भी कुत्तों की हत्या पेशेवर तरीके से की गई। इसके पीछे गांव के सरपंच और उसके सहयोगियों की भूमिका हो सकती है।…
अनंतपुर: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद का खामियाजा उनके चार साल के मासूम बेटे को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। पुलिस के अनुसार, आपसी झगड़े के दौरान फेंका गया एक पत्थर गलती से बच्चे के सिर पर लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना अनंतपुर जिले के लक्ष्म पल्ली गांव में स्थित दंपति के घर पर हुई। पुलिस ने बताया कि एम महेश्वरी और उनके पति एम रमेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। झगड़े के दौरान गुस्से में आकर रमेश ने…
मदुरै : वजन घटाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वजन घटने के घरेलू तरीके और नुस्खे सर्च करते हैं। अधिकांश लोग तरह-तरह के एक्सपैरिमेंट फॉलो भी करते हैं। ऐसे ही एक वेट लॉस के घरेलू तरीके ने एक लड़की की जान ले ली। लड़की ने यूट्यूब पर एक वीडियो में बताए गए तरीके के अनुसार ‘वेंकारम’ (बोरेक्स) का सेवन किया। बोरैक्स पीने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ी, उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय कलैयारसी, दिहाड़ी मजदूर वेल मुरुगन (51) और विजयलक्ष्मी की पुत्री थी। वह…
