रामपुर: पति-पत्नी के विवाद अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ताजा मामला यूपी के रामपुर जिले से सामने आया है। यहां दो पत्नियों के बीच पति का बंटवारा किया गया, जिसकी चर्चा पूरी जिले में हो रही है। आए दिन होने वाले विवाद को खत्म करने के लिए पंचायत बुलाई गई, जिसमें फैसला हुआ कि पति सप्ताह में तीन दिन एक पत्नी और तीन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। एक दिन पति को अवकाश मिलेगा। मामला नगलिया आकिल गांव का है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में एक मुस्लिम युवक दो पत्नियों के साथ रहता है। युवक की पहली…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को विश्वास जताया कि अमेरिका और भारत प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर एक अच्छा समझौता करेंगे। दावोस में विश्व आर्थिक मंच की 56वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करने के बाद ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना करीबी दोस्त और एक सम्मानित वैश्विक नेता बताया। ये बयान ऐसे समय आए हैं जब भारत और अमेरिका टैरिफ को लेकर जटिल बातचीत कर रहे हैं। हाल के महीनों में आर्थिक तनाव बढ़ा है और भू-राजनीतिक मुद्दों ने दबाव को और बढ़ा दिया है। दरअसल, ट्रंप ने दूसरे कार्यकाल के दौरान…
अभनपुर थनौद में व्याख्यान -अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष व नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र ने अभनपुर थनौद,में ग्रामीणों एवम शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा देश में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के कारण अक्सर अनेक निर्दोष लोगों को प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है,जिससे निदान के लिए आम जन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास की अत्यंत आवश्यकता है. डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कुछ लोग अंधविश्वास के कारण हमेंशा शुभ-अशुभ के फेर में पड़े रहते है। यह सब हमारे मन का भ्रम है। शुभ-अशुभ सब हमारे मन के अंदर ही है। किसी भी काम…
शहीद गैंदसिंह के नाम पर चौक, मूर्ति स्थापना और सामाजिक केंद्रों की घोषणा रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के तत्वावधान में साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में आयोजित शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने महान जनजातीय नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत शहीद गैंदसिंह का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद गैंदसिंह के सम्मान में नया रायपुर में चौक के नामकरण एवं मूर्ति स्थापना, चंगोराभाटा स्थित समाज के…
मध्य प्रदेश – केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। शिवराज सिंह चौहान के परिवार में एक बार फिर खुशियां आई हैं और एक नन्ही बेटी परिवार के सदस्य के रूप में शामिल हुई है। घर में नन्ही लाडली लक्ष्मी का जन्म होने की खुशी खुद शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि आज उनके घर लाडली लक्ष्मी आई है। उनके पुत्र कार्तिकेय पिता बने हैं और अमानत मां बनी हैं। परिवार में यह खुशी का पल सभी के लिए बेहद खास है।…
कोरबा – कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली विकासखण्ड के केराझरिया में आगामी 15 एवं 16 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बताया कि पाली महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग को…
टी20 विश्व (T-20 World cup 2026) एक-एक दिन पग-पग अपने आयोजन की ओर बढ़ रहा है, लेकिन बांग्लादेश के भारत में न खेलने के अड़ियल रवैये के कारण मेगा इवटें से पहले ही एक अलग तरह का रोमांच पैदा हो गया है. ICC के पिछले दिनों से युद्ध स्तरीय प्रयास करने के बाद मामला सुलझने नहीं सका. और अब जल्द ही आईसीसी इस मुद्दे बांग्लादेश को लेकर तमाम विकल्पों या कोई एक अंतिम फैसला सुना सकता है. बहरहाल, अगर बांग्लादेश टी20 विश्व कप में नहीं खेलता है, तो उसे तीन बड़े नुकसान झेलने होंगे. 1. रैंकिंग पर असर विश्व कप…
औरंगाबाद से दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है. 11 साल के मासूम बच्चे की नृशंस हत्या कर दी गई. दरअसल बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाकर गला रेत डाला गया. इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, मामला औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र के राजागडी गांव का है. मृतक की पहचान निवासी मंटू रविदास के 11 वर्षीय बेटा सूरज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिसमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. क्या…
नई दिल्ली: दीपिंदर गोयल ने जोमैटो की पैरेंट कंपनी Eternal Ltd. के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका ये इस्तीफा 1 फरवीर से लागू हो जाएगा. बताया जा रहा है कि दीपिंदर की जगह अब ब्लिंकिट के सीईओ अल्बिंदर ढींडसा कंपनी की कमान संभालेंगे. दीपिंदर गोयल का यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है जब अपने तीसरी तीमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 73 फीसदी का शुद्ध लाभ हासिल किया था. अपने इस्तीफे को लेकर दीपिंदर गोयल ने अपने शेयरधारकों के नाम एक पत्र भी लिखा है. इस पत्र में उन्होंने अपने इस्तीफे के बारे में बताया है.…
कोण्डागांव जिले के ग्राम खड़का निवासी संजू मरकाम ने वर्ष 2024-25 में एसएससी जीडी परीक्षा के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। संजू की यह सफलता कठिन परिश्रम, मजबूत इच्छाशक्ति और जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क लक्ष्य कोचिंग संस्थान के मार्गदर्शन का परिणाम है। संजू मरकाम किसान परिवार से आते हैं। उनके माता-पिता पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने बेटे की शिक्षा में कभी कमी नहीं आने दी। संजू ने अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) में मास्टर डिग्री तक पढ़ाई की है। बचपन से ही वे खेती-किसानी में अपने…
