हैदराबाद: जूनियर एनटीआर ने निर्देशक प्रशांत नील के साथ अपनी आगामी फिल्म, जिसका अस्थायी नाम ‘ड्रैगन’ (NTRNEEL), के लिए अपने नए दमदार लुक से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. अभिनेता ने सोमवार (13 अप्रैल) को जिम में ली गई एक दमदार तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बनाया है, खरीदा नहीं है’. इस कैप्शन और उनके शानदार शरीर ने तुरंत प्रशंसकों का ध्यान खींचा और ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी. तस्वीर में जूनियर एनटीआर क्लासिक बैक डबल बाइसेप्स पोज में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनका दमदार वी-टेपर शरीर दिख रहा है. उनके चौड़े कंधे,…
Author: chhattisgarhrajya.in
हैदराबाद। आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अब तक अजेय रही है और लगातार चार मैच जीतकर शानदार फॉर्म में है। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, खासकर उनकी गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। हैदराबाद की पिच पूरी तरह से पाटा है और बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित होगी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना यहां फायदेमंद हो सकता है। अगर हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करती है, तो उन्हें अपनी कमजोर गेंदबाजी को देखते हुए 250…
निश्चित रूप से भारत के पास बदलते हुए दौर में उच्च शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनने के अवसर मौजूद हैं। इसे मुठ्ठी में करने के लिए रणनीतिक रूप से और तेजी से आगे बढऩा होगा। देश को शिक्षा के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, जैव प्रौद्योगिकी और स्वच्छ प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में तेजी से उन्नत कौशल विकसित करने की रणनीति अपनाना होगी… यकीनन यह सुकूनदेह परिदृश्य है कि भारत में उच्च अध्ययन के लिए विदेशों से आने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समय भारत एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शिक्षा गंतव्य देश बनने की ओर अग्रसर है। हाल ही में…
अमरीका-ईरान की शांति-वार्ता नाकाम और बेनतीजा रही। यही इसकी नियति थी। हालांकि बेहद महत्वपूर्ण कूटनीतिक प्रयास किया गया था कि दोनों दुश्मन देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने बैठे, तीन चरण की बातचीत 21 घंटे चली, लेकिन जिद और अमरीका की ‘लठैतबाजी’ के कारण वार्ता विफल रही। सितंबर, 2013 के बाद यह दूसरा मौका था, जब अमरीका और ईरान के प्रतिनिधि आमने-सामने बैठे और संवाद किया। तब अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी को आमंत्रित किया था। तब भी बुनियादी मुद्दा परमाणु कार्यक्रम का था। तत्कालीन अमरीकी विदेश मंत्री जॉन कैरी और ईरानी समकक्ष मुहम्मद जावेद जरीफ…
MI vs RCB, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को सामने 241 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन बेंगलुरु के गेंदबाजों के सामने मुंबई इंडियंस 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना पाई। ये आरसीबी की इस सीजन में तीसरी जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस की तीसरी हार है। इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है। हालांकि, टॉप पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जो एक भी मुकाबला नहीं हारी है।…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने RJD नेता लालू प्रसाद यादव को राहत देने से इनकार कर दिया है। लालू यादव ने ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में अपने और अपने परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ दर्ज FIR को रद करने की मांग की थी। हालांकि, जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को ट्रायल के दौरान कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं होगी है।
गरुड़ पुराण को लेकर लोगों के मन में कई तरह की धारणाएं बनी हुई हैं, जिनमें सबसे आम यह है कि इसका पाठ केवल मृत्यु के बाद ही किया जाता है। अक्सर किसी व्यक्ति के निधन के बाद 13 दिनों तक घर में इसका पाठ होता है, जिससे इसे केवल मृत्यु से जुड़ा ग्रंथ मान लिया जाता है। लेकिन क्या सच में गरुड़ पुराण को जीवित रहते पढ़ना वर्जित है? दरअसल, इस ग्रंथ में सिर्फ मृत्यु और परलोक ही नहीं, बल्कि जीवन, कर्म और धर्म से जुड़े गहरे रहस्य भी बताए गए हैं। यही वजह है कि इसकी वास्तविक महत्ता…
भारतीय संगीत जगत के लिए रविवार का दिन एक ऐसे शून्य को छोड़ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। अपनी जादुई आवाज से आठ दशकों तक दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 12 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था (मल्टी-ऑर्गन फेलियर), जिसके चलते तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अब ऐसे में पहले उनका उनकी बड़ी बहन के साथ उम्र और…
Crude oil price, सोमवार की सुबह शेयर बाजार खुलते ही तेल कंपनियों के निवेशकों को बड़ा झटका लगा। HPCL, BPCL और IOC तीनों के शेयर धड़ाम से गिर गए। इसके पीछे वजह यह है कि कच्चे तेल ने फिर 100 डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले हफ्ते के आखिर में इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत पूरी तरह बेकार गई है। बातचीत टूटी और उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ऐलान कर दिया कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी शुरू करेगी। यानी ईरान का तेल बाहर नहीं जाएगा। इस खबर से तेल…
महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार ने सहमति बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों से सहयोग की अपील की है, लेकिन पूरे मसले में परिसीमन सबसे बड़ा पेच बनकर उभर रहा है। सरकार इस पर स्पष्ट रुख सामने नहीं ला रही। विपक्ष, खासकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस प्रक्रिया के समय और मंशा पर सवाल उठाया है। 16 अप्रैल से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को 2029 से लागू करने के लिए सरकार एक बार फिर संविधान संशोधन विधेयक ला रही है। खुद पीएम मोदी ने इसका…
