आज की दुनिया एक ऐसे दोराहे पर खड़ी है, जहाँ युद्ध और शांति के बीच का फासला निरंतर सिमटता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बढ़ती सैन्य प्रतिस्पर्धा, विस्तारवादी नीतियाँ और क्षेत्रीय संघर्षों ने वैश्विक व्यवस्था को गहरे अस्थिरता के भंवर में धकेल दिया है। ऐसे में यह यक्ष प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि क्या मानव सभ्यता पुनः उसी आत्मघाती मार्ग पर अग्रसर है, जिसने पिछली शताब्दी में दो भयावह विश्व-युद्धों का दंश झेला था? युद्ध का विद्रूप चेहरा और नैतिक उत्तरदायित्व कोई भी संवेदनशील व्यक्ति युद्ध का समर्थक नहीं हो सकता। मानवता और प्रकृति से अनुराग रखने वाला मन…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर, भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं क्रेडा अध्यक्ष माननीय भूपेन्द्र सवन्नी जी के मंशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा द्वारा सतत् रूप से किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत गरियाबंद जिले के 38 ग्रामों…
रायपुर – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के तहत 200 पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 19 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, व्यापम से प्राप्त मेरिट सूची के आधार पर विज्ञापन में निर्धारित वर्गवार और प्रवर्गवार रिक्तियों के अनुरूप लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मापदंड जांच के लिए बुलाया गया था। 128 अभ्यर्थी प्रक्रिया से बाहरसत्यापन प्रक्रिया के दौरान 128 अभ्यर्थी या तो अनुपस्थित रहे या शारीरिक…
यूपी में आगरा के चित्राहाट इलाके में एक भयानक हादसा हुआ है। एक बोलेरो गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा नवरात्रि के पहले दिन की रात में हुआ। यह परिवार इटावा का रहने वाला था। नवरात्रि का पहला दिन था। सभी सदस्य राजस्थान के प्रसिद्ध कैलादेवी मंदिर दर्शन करने गए थे। वहां से देर रात वापस लौट रहे थे। रास्ते में थकान और अंधेरा होने के कारण यह हादसा हो गया। हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे हुआ।…
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाने और नवजात शिशु को अस्पताल से लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बनकटिया गांव निवासी राहुल वर्मा के साथ उसका प्रेम संबंध था। पीड़िता के अनुसार, बीते वर्ष युवक ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके…
रायपुर – छत्तीसगढ़ की हमारी धरती सघन वन, प्राकृतिक संसाधन, खनिज संपदा के विपुल भंडार, लोक संस्कृति की अमूल्य विरासत और नैसर्गिक सौन्दर्य का अद्भुत संगम है। इस सुंदर धरती के विकास की सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को हमारे डबल इंजन की सरकार ने अब दूर कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में नेशनल डिफेंस कॉलेज के सैन्य एवं सिविल सेवा अधिकारियों के अध्ययन दल से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश से आए अधिकारियों का स्वागत करते हुए शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अध्ययन दल का नेतृत्व कर रहे…
ग्रामीण जल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम – मुख्यमंत्री साय रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केन्द्र और राज्य के बीच एमओयू कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल की वर्चुअल मौजूदगी में अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर एक्सचेंज किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह पहल ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि “हर…
US-ईरान युद्ध के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण प्रीमियम पेट्रोल महंगा हो गया है, जबकि नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 20 मार्च 2026 को HPCL के पावर पेट्रोल और IOCL के XP95 जैसे प्रीमियम ब्रांडेड पेट्रोल की कीमतों में 2.35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभाव से लागू है। कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल है, जो US-ईरान युद्ध…
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर ये फिल्म लगातार विवादों में घिरती जा रही है। इस बार मामला जुड़ा है दिग्गज अभिनेता परेश रावल और एक रेडियो जॉकी (RJ) के बीच हुई तीखी बहस से, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मजाकिया रिव्यू पर भड़के परेश रावल दरअसल, एक RJ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दो लोग फिल्म ‘धुरंधर 2’ का मजाकिया अंदाज में रिव्यू करते नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए RJ ने इसे फिल्म…
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के बाद उपजे तनाव और ‘खून की होली’ जैसी धमकियों के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा हस्तक्षेप किया है। अदालत ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ईद के दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता और पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। राम नवमी तक छावनी में तब्दील रहेगा इलाका हाई कोर्ट ने अपने आदेश में सुरक्षा की समय-सीमा को केवल ईद तक सीमित नहीं रखा है। अदालत ने दिल्ली पुलिस को निर्देशित किया है कि सुरक्षा के…
