डेस्क: कई लोग खांसते, छींकते या जोर से हंसते समय अचानक पेशाब लीक होने की समस्या से परेशान रहते हैं। यह परेशानी भले ही आम हो, लेकिन लोग शर्म की वजह से इसके बारे में बात नहीं करते। खासतौर पर महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है, लेकिन पुरुष भी इससे अछूते नहीं हैं। मेडिकल भाषा में इसे स्ट्रेस यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस (Stress Urinary Incontinence) कहा जाता है। यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन समय पर ध्यान न दिया जाए तो रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर डाल सकती है। आइए समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर– छत्तीसगढ़ में ठंड अभी बरकरार है। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत दिए हैं। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। दो सक्रिय मौसम तंत्रों के साथ नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने…
प्रयागराज के माघ मेले में धरने पर बैठे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में और UGC के नए नियमों के विरोध में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. बरेली सिटी मजिस्ट्रेट पद से पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को सरकारी नीतियों, खासकर नए UGC नियमों से गहरे मतभेद का हवाला देते…
ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE ने अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है. अबू धाबी ने साफ शब्दों में कहा है कि वह ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य हमले के लिए अपने एयरस्पेस, जमीनी क्षेत्र या समुद्री सीमा का इस्तेमाल नहीं होने देगा. Times of Israel की रिपोर्ट के मुताबिक UAE के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह दोहराया गया है कि देश क्षेत्रीय तटस्थता, स्थिरता और कूटनीतिक समाधान के पक्ष में मजबूती से खड़ा है. यह बयान ऐसे समय आया है जब…
पहले भारत को हमलों की धमकी, फिर सीजफायर की गुहार और अब सिंधु जल संधि को लेकर बयानबाजी-पाकिस्तान की दोहरी नीति को भारत ने संयुक्त राष्ट्र में बेनकाब कर दिया है. UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने साफ कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का रास्ता नहीं छोड़ता, तब तक सिंधु जल संधि पर कोई नरमी नहीं होगी. पहले धमकियां, फिर सीजफायर की अपीलUN में बोलते हुए भारतीय प्रतिनिधि ने बताया कि 9 मई तक पाकिस्तान भारत पर और हमले करने की धमकी दे रहा था. लेकिन 10 मई को हालात पलट गए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी…
मुंबई – भारत सरकार ने प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा है। इस सम्मान की घोषणा के बाद अलका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परिवार, दोस्तों और सरकार के साथ ही प्रशंसकों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि सबका है। यह उनकी दशकों की मेहनत का फल है। अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट करते हुए लिखा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है। अलका याग्निक को यह सम्मान उनकी लंबी और सफल संगीत यात्रा के लिए मिला है। इस सम्मान से उत्साहित होकर अलका…
स्वीडन के एक छोटे से गांव में रहने वाले लोगों को अपने गांव का नाम लेने में शर्म आती है, ऐसे में वे अब मिलकर प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि इसका नाम बदल दिया जाएगा. वजह कोई अफवाह नहीं, बल्कि ऐसा नाम जो इंटरनेट की नजर में ‘अश्लील’ बन चुका है. अब गांव वाले इतिहास और इंटरनेट के बीच फंसी अपनी पहचान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं.गांव का नाम लिखते ही फेसबुक एल्गोरिदम उसे आपत्तिजनक मान लेता है और पोस्ट या अकाउंट ब्लॉक हो जाता है. स्वीडन के इस छोटे से गांव का नाम ‘Fucke’ और ये ऐतिहासिक तौर…
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर होने के बाद विवाद और गहराता जा रहा है. अब इस पूरे मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा है कि भारत ने बांग्लादेश टीम को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया था, लेकिन आखिरी समय में पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल बदलना संभव नहीं था. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. राजीव शुक्ला का पाकिस्तान पर गंभीर आरोप राजीव शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान इस मामले में बेवजह कूद रहा है और खुद को…
बिहार : जहानाबाद से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है, जहां गणतंत्र दिवस समारोह के बाद ‘जलेबी’ को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे तक चले. 4 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. इतना ही नहीं, जिस पंचायत भवन में ये सब हो रहा था, उसके मुखिया को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी. ये सारा विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ लोग जलेबी चुराकर भागने लगे. ये मामला पसरबिगहा थाना क्षेत्र के गोनवां पंचायत भवन का है. बताया जा रहा है कि पंचायत के मुखिया अमरनाथ सिंह ने पंचायत भवन में झंडा फहराया. गणतंत्र…
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 27 जनवरी को इस कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त उछाल का सीधा फायदा हिंदुस्तान जिंक के शेयरों को मिला है. कंपनी शेयर करीब 5 प्रतिशत चढ़कर 731.10 रुपये के नए 52 सप्ताह के हाई लेवल पर पहुंच गए हैं. हिंदुस्तान जिंक देश में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली रिफाइंड सिल्वर की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की रिकॉर्ड तेजी ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है. जिससे कंपनी शेयरों की खरीदारी तेज हो गई. हालांकि, बिकवाली के…
